राष्ट्रवाणी: ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम’सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदीEdited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:22 ISTPM Modi in IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कौस्तुभ जयंती समारोह में पीएम मोदी ने 21 नवंबर को ‘विकसित भारत’ के विजन से लेकर गरीबी उन्मूलन तक कई बड़े संदेश दिए. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सोच की पुरानी सीमाओं को तोड़कर अपनी वास्तविक क्षमताओं को पहचाना है और नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12-13 साल में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.प्रधानमंत्री Modi in IIT Kharagpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 नवंबर को कहा कि भारत ने पिछले 12 वर्ष में दिखाया है कि देश सोच की सीमाओं को तोड़कर अपनी क्षमताओं को पहचान सकता है, नए अवसर पैदा कर सकता है और गरीबों को सशक्त बना सकता है. पीएम मोदी ने देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के कौस्तुभ जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने “सीमाएं तोड़ने और नई संभावनाओं के द्वार खोलने” का अपना संकल्प स्पष्ट रूप से व्यक्त कर दिया है. उन्होंने कहा, “देश को अपनी क्षमताओं का एहसास तभी होता है, जब वह अपनी सीमाएं तोड़ता है और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में उनकी सरकार ने मौजूदा सीमाओं को तोड़ने और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है. उन्होंने कहा, “पहले गरीबी हटाने की लाल किले से केवल बातें की जाती थीं लेकिन फाइलें बनाने के अलावा कुछ नहीं किया गया.” पीएम मोदी ने विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले 12-13 वर्ष में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. उन्होंने इसे देश के दृष्टिकोण और सोच में आए बदलाव का परिणाम बताया. उन्होंने कहा, “देश को अपनी क्षमताओं का पता तभी चलता है, जब वह सोच की सीमाओं को तोड़ता है. पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है.” पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसी धरती है, जहां विचारों को मजबूती मिली और राष्ट्रीय आंदोलनों ने आकार लिया. उन्होंने कहा कि आईआईटी खड़गपुर उस स्थान पर स्थित है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों को हिरासत में रखने के लिए एक शिविर था. उन्होंने विद्यार्थियों से इस स्थान पर हिरासत में रखे गए स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, विचारों और गतिविधियों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा, “कल्पना कीजिए कि यहां रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी दिनभर किन विषयों पर बातचीत करते होंगे और क्या सोचते होंगे.” उन्होंने कहा कि उन स्वतंत्रता सेनानियों के विचार और बलिदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे हैं. Advertisementप्रधानमंत्री ने कहा कि संस्थान ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि इन दशकों में भारत में भी जबरदस्त बदलाव आया है और देश ‘बैलगाड़ियों से बुलेट ट्रेन तक तथा डाक से भेजे जाने वाले पत्रों से सोशल मीडिया संदेशों के’ दौर तक पहुंच गया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तब आईआईटी खड़गपुर का 75 वर्ष का अनुभव देश के विकास और इनोवेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के विकास में संस्थान का योगदान भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होगा.About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kharagpur,Paschim Medinipur,West BengalFirst Published :November 21, 2026, 15:22 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

