राष्ट्रवाणी: किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती का सही समयबलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय, जाने बुवाई का तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:29 ISTAgriculture News: बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर और मूली जैसी कंद फसलों की खेती का यह सही समय है. सही किस्मों और प्रबंधन से किसान कम लागत में बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. इस समय जो मिट्टी में कंद के रूप में जड़ के रूप में उगाई जाने वाली फसलें हैं, वो सबसे नंबर एक पर आता है आलू, प्याज, गांठ गोभी और शलजम है आदि. उसके साथ-साथ लहसुन, मूली और गाजर भी है. ये सब जड़ से होने वाली जो फसलें हैं, इनको इस समय बोने का बहुत सही समय चल रहा है.ख़बरें फटाफट बलिया: किसानों के लिए यह समय खेती के दृष्टिकोण से बेहद खास है. इस दौरान लहसुन, प्याज, आलू, गाजर और मूली-शलजम आदि की खेती करके अच्छी कमाई की जा सकती है. इन कंद फसलीय में कुछ ऐसी टॉप किस्में है, जो कम समय और कम लागत में किसानों को मालामाल बना सकती हैं. निश्चित रूप से सही किस्म, उपयुक्त मिट्टी और सिंचाई प्रबंधन अपनाकर किसान कम समय में बेहतर उत्पादन और मुनाफा अर्जित कर सकते हैं. आलू लहसुन की खेती का ये है सही समय श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह ने, वह लोग लगभग 22 सालों से शिक्षा, शोध, रिसर्च और इसके बाद इन तकनीकियों से जो ज्ञान निकल के आता है, वो लोगों को देने का कार्य कर रहे हैं. इस समय जो मिट्टी में कंद के रूप में जड़ के रूप में उगाई जाने वाली फसलें हैं, वो सबसे नंबर एक पर आता है आलू, प्याज, गांठ गोभी और शलजम है आदि. उसके साथ-साथ लहसुन, मूली और गाजर भी है. ये सब जड़ से होने वाली जो फसलें हैं, इनको इस समय बोने का बहुत सही समय चल रहा है. Advertisementआलू ही नहीं, बल्कि लहसुन का भी एकदम पीक टाइम चल रहा है. ऐसे ही गाजर और मूली का भी बहुत बढ़िया टाइम चल रहा है. इस समय अगर किसान भाई ध्यान दें, तो इन फसलों की बुवाई भी कर सकते हैं. प्याज का रोपाई के लिए तो उसके नर्सरी डालनी पड़ती है. प्याज का लेट वाली जो प्रजाति है, उसको ले सकते हैं. लेकिन बाकी जो लहसुन, मूली, गाजर, शलजम, गांठ गोभी, आलू और प्याज है, इनको बड़े आसानी से इस समय बोया जा सकता हैं. ये फसलें ज्यादा लंबे समय की नहीं होती हैं. यह अधिकतम 90 से लेकर के 120-125 दिन की होती हैं. मतलब अगर इस समय बुवाई कर दिया, तो बड़े आसानी से मार्च के प्रथम सप्ताह में उनकी कटाई, हार्वेस्टिंग और खुदाई हो सकती है. आलू की ये किस्में हैं बेस्ट आलू की सबसे अच्छी किस्मों में कुफरी अलंकार, कुफरी पुखराज,कुफरी ख्याति,कुफरी चंद्रमुखी और कुफरी सतलुज है, जो बहुत अच्छी प्रजाति है, जो 70-95 दिन में तैयार हो जाती है. ऐसे ही प्याज में पूसा रेडरतनार, पूसा ऋद्धि, एग्रीफाउंड डार्क रेड, एग्रीफाउंड लाइट रेड और भीमा शक्ति है. इसके अलावा, लहसुन की यमुना सफेद-3 (G-282) और यमुना सफेद-4 (G-323) बहुत अच्छी किस्में है. ऐसे गाजर और मूली में भी बहुत अच्छी प्रजातियां हैं, जो बाजार में बहुत ही आसानी से उपलब्ध हैं, जिसकी बुवाई इस समय की जा सकती है. बुवाई करने के लिए खेत की अच्छे से बढ़िया जुताई करे, जो कंद वाली फसलें हैं, जड़ वाली फसलें हैं, उनके लिए सबसे आवश्यक है, खेत की गहरी जुताई हो, बढ़िया मिट्टी भुरभुरी हो, पर्याप्त नमी हो. ऐसे करें बुवाई, बंपर होगी पैदावार ऐसे बुवाई करें और आवश्यकता अनुसार इनमें रासायनिक खादों का कम इस्तेमाल करके जो जैविक खाद हैं, गोबर की है, कम्पोस्ट की है, हरी पत्तियों की जो खाद है, खास करके अपने यहां पार्थीनियम और जलकुंभी बहुत पाई जाती है, तो इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उनको खेत में सीधे मिला करके बुवाई या रोपाई करें, तो वो सड़ करके खाद के रूप में तैयार हो जाती है. ध्यान रहे पार्थीनियम यानि कांग्रेसी घास में फूल न आने से पहले प्रयोग करे, इसके फूल खेत की नुकसान पहुंचा सकते हैं. शुरू में लगेगा कि पौधे की बढ़वार कम हो रही है, लेकिन आगे वह बहुत अच्छा होगा. इन फसलों पर उर्वरकों का अगर प्रयोग करना चाहते हैं तो फिर बजाय कि मिट्टी में मिलाने के घोल बना करके पर्णीय छिड़काव करके कम लागत में अच्छा लाभ कमाया जा सकता हैं.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ballia,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 15:29 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: कभी 147 मंदिरों का नगर था दंतेवाड़ा का बारसूर, धर्म इतिहास और प्रकृति का संगम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव। Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh – राष्ट्रवाणी
- दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार – राष्ट्रवाणी
- कोंडागांव: युवती को फंदे पर लटकाने की कोशिश, बचकर भागी तो युवक ने खुद को लगा ली फांसी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम – राष्ट्रवाणी

