राष्ट्रवाणी: पीएम मोदी बिहार दौराः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधियों के सवालों का जवाब आंकड़ों से देना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि पहले रेलवे के लिए 10 साल में करीब 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि अब 1 लाख करोड़ रुपये मिल रहे हैं. पथ निर्माण के क्षेत्र में 4.5 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है. SIR का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 65 लाख नाम कटे, लेकिन किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई. सम्राट चौधरी ने दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी की मां और कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से उनके पिता के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोई कितने भी अपशब्द कह ले, बिहार की 14 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है. पीएम मोदी बिहार दौराः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु के निर्माण से दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है. चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद खत्म कर युवा पीढ़ी को मुख्यधारा से जोड़ने का रास्ता दिखाया है. अब उनका अगला संकल्प भारत को नशामुक्त बनाना है. चिराग ने भरोसा दिलाया कि हर बिहारी इस संकल्प में प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. उन्होंने बिहार आने, राज्य के लोगों को सम्मान देने और हर क्षेत्र व वर्ग का ध्यान रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी बिहार दौराः वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के बीच खास मुलाकात देखने को मिली. पीएम मोदी ने निशांत कुमार को अपने पास बुलाया और गले लगाकर उनका अभिवादन किया. इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओं की नजरें भी इस मुलाकात पर टिकी रहीं. प्रधानमंत्री का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया. दोनों के बीच गर्मजोशी भरे इस पल की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की. पीएम मोदी बिहार दौराः मुजफ्फरपुर के लोगों का दशकों पुराना इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद जगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली से पताही एयरपोर्ट के पुनर्विकास और निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस परियोजना पर 58.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर की करीब 541 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी. इनमें 482.25 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि पताही एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास हुआ. एयरपोर्ट के दोबारा विकसित होने से मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ेगी. पीएम मोदी बिहार दौराः सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि- बहुत ही सराहनीय कदम है. नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार का विकास किया. एनडीए के मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत स्वाभाविक है कि उनकी स्मृति में एक प्रभावी कदम उठाया जाए. नीतीश सेतु गंगा जी पर बहुत अच्छा पुल बना है. माननीय प्रधानमंत्री आए हैं उसका उद्घाटन करने के लिए अच्छी बात है. हम लोगों ने उनको रिसीव किया और नीतीश कुमार जिस तरह से मिले हैं वह इस बात का संकेत है कि दोनों में क्या अंडरस्टैंडिंग है, तेजस्वी यादव के द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा कि विपक्ष और क्या उम्मीद की जा सकती है यह पुल एनडीए के द्वारा बनाया गया है. पीएम मोदी बिहार दौराः बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले आगे बढ़कर पीएम मोदी की अगवानी की. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया. उनकी मुलाकात करीब दो मिनट तक चली. इस दौरान NDA के 18 नेता भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. पीएम मोदी बिहार दौराः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवादा को बड़ी सौगात देंगे. वह रजौली स्थित फुलवरिया जलाशय में बने राज्य के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे. करीब 3 एकड़ में 60 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्लांट की क्षमता 10 मेगावाट है. पीएम मोदी वैशाली से रिमोट के जरिए लाइव टेलीकास्टिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी बिहार दौराः स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश सेतु नाम रखने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद है. हमारे पिता ने जो 20 साल काम किया है. नीतीश सेतु नाम उसे प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उतरी बिहार और दक्षिणी बिहार का आवागमन सुलभ होगा. हमारे पिताजी का ड्रीम प्रोजेक्ट था इससे वैशाली और राघोपुर के लोगो को सहायता होगी. पीएम मोदी बिहार दौराः पीएम मोदी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मेरे लिए उत्साह का दिन तो है ही कि पीएम मोदी मेरे संसदीय क्षेत्र में आकर बिहार के लिए कई परियोजनाओं को समर्पित करने का काम करेंगे. इससे ज्यादा आज के दिन का महत्व तब बढ़ जाता है जब मेरे नेता और मेरे पिता राम विलास पासवान जी का दशकों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है. और आज जब ये सपना साकार होने जा रहा है तो मैं मानता हूं कि मेरे पिता जहां कहीं भी होंगे इसे देखकर खुश होंगे.” पीएम मोदी बिहार दौराः बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स हेंडल पर लिखा- “कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल की दास्तान!
हमने अपना श्रेष्ठ दिया इसलिए बिना कुछ किए आदतन मोदी जी श्रेय लेने आज बिहार आ रहे है.” हमने अपना श्रेष्ठ दिया इसलिए बिना कुछ किए आदतन मोदी जी श्रेय लेने आज बिहार आ रहे है। — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 21, 2026 पीएम मोदी बिहार दौराः पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया. एक तरफ गिरिराज सिंह ने पीएम के वैशाली दौरे को ऐतिहासिक बताया तो वहीं दूसरी तरह नीतीश सेतू को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज एक साल केवल सम्राट चौधरी के कार्यकाल का नहीं हो रहा है, बल्कि नीतीश कुमार ने 20 साल में जो गड्ढों को भरा उस पर सम्राट चौधरी रनवे दौरा रहे हैं. पीएम जब भी बिहार आए हैं तब तब उन्होंने विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित किया है. इसके अलावे गिरिराज सिंह ने एनडीए सरकार द्वारा की जा रही विकास कार्यो को भी गिनाया. वहीं तेजस्वी और लालू पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग नीतीश सेतू पर सवाल उठा रहे है उन्हें डूब कर मर जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी को लालू जी से पूछना चाहिए कि 15 साल में पुल की नींव क्यों नहीं रखा. पीएम मोदी बिहार दौराः बिहार के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम का बिहार के सभी जिलों में लाइव वेबकास्टिंग के जरिए प्रसारण किया जाएगा. गोपालगंज कलेक्ट्रेट में भी इसको लेकर विशेष तैयारी की गई है. यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को उनके पक्के मकान की चाबी सौंपी जाएगी.

