राष्ट्रवाणी: ‘यहां भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा’, IIT खड़गपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी’यहां भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा’, IIT खड़गपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदीWritten by:Agency:एजेंसियांLast Updated:November 21, 2026, 11:35 ISTप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए. यहां छात्रों और प्रोफेसरों से बातचीत के बाद उन्होंने संबोधन दिया. पीएम मोदी ने कहा कि इस संस्थान में भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा हुआ है. उन्होंने 75 साल के सफर का जिक्र करते हुए बताया कि देश ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन और डाक पत्रों से सोशल मीडिया संदेशों तक का बदलाव देखा है. खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने लोगों से माफी भी मांगी. जानिए IIT खड़गपुर में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में और क्या कहा.ख़बरें फटाफटIIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि संस्थान में भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा है. (फोटो X/@bjp)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित IIT पहुंचे तो माहौल खास था. मौका था देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 75 साल पूरे होने का. प्लेटिनम जुबली समारोह में पीएम मोदी ने छात्रों और प्रोफेसरों से मुलाकात की. उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों और देश की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य एक साथ जुड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री के सामने इस मौके पर अनुभवी लोगों के साथ नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली छात्र भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह समारोह सिर्फ संस्थान के पुराने सफर को याद करने का मौका नहीं है. यह उन उपलब्धियों को देखने का अवसर भी है जो आने वाले समय में देश की दिशा तय करेंगी. IIT खड़गपुर के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने संस्थान की 75 साल की विरासत को याद किया. उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने तकनीक और जीवन के हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखा है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगते हुए की. उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण वह तय समय पर नहीं पहुंच सके. इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन इसमें भी देरी हो गई. समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे. #WATCH | Kharagpur, West Bengal: (Video Source: DD News) Prime Minister Narendra Modi reaches IIT Kharagpur and interacts with students and professors. The Prime Minister is participating in the Platinum Jubilee celebrations at IIT Kharagpur. — (@) मौसम ने बिगाड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी ने मांगी माफी प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरुआत में देरी से पहुंचने के लिए लोगों से माफी मांगी. उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं आप सब से क्षमा चाहता हूं क्योंकि मुझे आने में देरी हुई. मौसम के कारण मैं समय पर नहीं पहुंच पाया. फिर वहां से सड़क मार्ग से भागा लेकिन फिर भी आने में देर हो गई.’ प्रधानमंत्री की इस बात पर समारोह में मौजूद लोगों ने उनका अभिवादन किया. मौसम की वजह से कार्यक्रम के तय समय में बदलाव हुआ. इसके बावजूद पीएम मोदी ने छात्रों और संस्थान से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया. #WATCH | West Bengal: (Video Source: DD News) Prime Minister Narendra Modi reaches IIT Kharagpur and interacts with students. The Prime Minister is participating in the Platinum Jubilee celebrations of IIT Kharagpur. — (@) 75 साल में बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक पहुंचा भारत IIT खड़गपुर की 75 साल की यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान देश ने कई बड़े बदलाव देखे हैं. उन्होंने कहा, ‘आज हम सब इस संस्थान की 75 वर्षों की विरासत का सम्मान करने के लिए एकत्र हुए हैं. इन 75 वर्षों में IIT खड़गपुर ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं.’ पीएम मोदी ने देश में आए बदलावों को रोजमर्रा की जिंदगी के उदाहरणों से समझाया. उन्होंने कहा, ‘इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक का सफर देखा है. डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया संदेशों तक बहुत कुछ बदलते हुए देखा है.’ इस तुलना के जरिए उन्होंने तकनीकी विकास और बदलते भारत की तस्वीर सामने रखी. छात्रों में दिखा भारत का भविष्य: प्रधानमंत्री मोदी Advertisementप्रधानमंत्री ने समारोह में मौजूद विद्यार्थियों को देश की प्रतिभाशाली पीढ़ी बताया. उन्होंने कहा, ‘इस समारोह में आज मेरे सामने भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा हुआ है. यहां एक बहुत ही प्रतिभाशाली पीढ़ी मौजूद है. हम सब इस संस्थान के 75 साल के सफर का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं.’ पीएम मोदी का यह संबोधन IIT खड़गपुर की स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर हुआ. साल 1951 में स्थापित यह देश का पहला IIT है. तकनीकी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में संस्थान ने लंबे समय से अहम योगदान दिया है. प्लेटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने इस ऐतिहासिक सफर के साथ देश की युवा प्रतिभा और आगे की संभावनाओं को भी केंद्र में रखा. बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक बदला भारत: प्रधानमंत्री मोदी पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं. देश ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक और डाक पत्रों से सोशल मीडिया संदेशों तक का सफर तय किया है. इस बदलाव में IIT खड़गपुर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री ने संस्थान के सभी छात्रों, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों को प्लेटिनम जुबली की बधाई दी. ‘छेदीस पर चाय की चर्चा आज भी होगी याद’ प्रधानमंत्री ने IIT खड़गपुर के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जिंदगी की कुछ यादें हमेशा साथ रहती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि संस्थान के कई पूर्व छात्रों को दशकों बाद भी छेदीस पर चाय के साथ होने वाली चर्चाएं याद होंगी. पीएम ने दीपावली के दौरान संस्थान में होने वाले खास आयोजन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि IIT खड़गपुर में दिवाली का उत्साह अलग ही होता है. यहां की रोशनी और अलग-अलग हॉस्टल के बीच होने वाली इल्यूमिनेशन प्रतियोगिता इस उत्सव को और खास बना देती है. प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘विजेताओं को मेरी बधाई. विजेता ही ताली नहीं बजाते तो और कौन बजाएगा आपके लिए?’ ‘जहां कभी स्वतंत्रता सेनानी रहे, वहां आज युवा गढ़ रहे नया भारत’ पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि यह संस्थान उस जगह पर बना है जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैंप हुआ करता था. उन्होंने कहा, ‘आप कल्पना कीजिए कि जो स्वतंत्रता सेनानी यहां डिटेंशन कैंप में रहे होंगे वे दिनभर क्या बातें करते होंगे?
क्या सोचते होंगे? उस समय की उनकी जिंदगी और गतिविधियां आज भी इस पूरे वातावरण में एक मंत्र की तरह गूंजती होंगी. यह आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों पहले इसी जगह ने उन भारतीयों का अदम्य उत्साह और साहस देखा था जो अपना शासन चाहते थे और भारत को बुलंदियों पर देखना चाहते थे. आज उसी भूमि पर IIT खड़गपुर के रूप में युवा तैयार हो रहे हैं. उनके इनोवेशन और नए आइडिया भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ताकत बन रहे हैं. ‘शौचालय बनाने की बात पर संसद में उड़ाया गया था मजाक’ प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की बात कही थी तो संसद में कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने लाल किले से कहा कि मैं गरीबों के लिए शौचालय बनाऊंगा. तो संसद में लोग मजे लेकर बोलते थे कि बताओ यह कैसा प्रधानमंत्री है. यह लाल किले से टॉयलेट बनाने की बात कर रहा है. ऐसे लोगों की सोच ही नहीं थी कि एक गरीब के लिए और गरीब मां-बहनों के लिए शौचालय कितनी बड़ी जरूरत है. इसी सोच के कारण देश ऐसी कई सुविधाओं से वंचित रहा.’ पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने इस सोच को बदलने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, ‘हमने गरीबों को सशक्त किया. ‘पावर टू एंपावर’ के मूल मंत्र को लेकर मैं जी रहा हूं. हमने गरीबों को सशक्त किया और उनकी ईज ऑफ लिविंग के लिए योजनाएं शुरू कीं. इसका नतीजा आज देश देख रहा है.’ उन्होंने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले 12-13 वर्षों में भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. ‘सेमीकंडक्टर बनाने आई कंपनी को पहले दिखाया गया था लाल झंडा’ प्रधानमंत्री ने भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले देश में इस दिशा में पहल को लेकर भी सवाल उठाए जाते थे. उन्होंने कहा, ’50 साल से सेमीकंडक्टर बन रहा है. अब हम सेमीकंडक्टर बनाकर क्या हासिल कर लेंगे?
यही सब बोला जाता था. आप जानकर हैरान होंगे कि भारत में 50 साल पहले एक कंपनी आई थी. वह यहां सेमीकंडक्टर बनाने आई थी लेकिन उसे लाल झंडा दिखाकर वापस भेज दिया गया.’ पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने इस स्थिति को बदलने का फैसला किया. उन्होंने बताया, ‘मैंने भी ठानकर बैठा था. मैंने कहा कि पहले देर हुई तो क्या अब भी भारत हाथ पर हाथ धरकर बैठा रहेगा?
हमने शुरुआत की. मैंने खुद अधिकारियों के साथ मिलकर योजना बनवानी शुरू की.’ प्रधानमंत्री के मुताबिक अब चार साल के भीतर देश में कई सेमीकंडक्टर सुविधाएं शुरू हुई हैं और भारत चिप्स का निर्यात भी करने लगा है.About the AuthorSenior Sub Editorसुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 11:25 ISTऔर पढ़ें

