राष्ट्रवाणी: बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफरBansur Gas Leak Fire: शोक सभा में टेंट बना आग का गोला, दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे; 9 की हालत गंभीरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:07 ISTBansur Gas Leak Tent Fire Incident: कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर क्षेत्र में रसनाली गांव की बाढ़ मिलकपुर ढाणी में शनिवार को शोक सभा के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर से रिसाव और इलेक्ट्रिक हीटर के संपर्क से टेंट में आग लग गई. इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए, जिन्हें बानसूर व कोटपूतली अस्पताल ले जाया गया और 9 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके व अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है. ख़बरें फटाफटBansur Gas Leak Tent Fire Incident: बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफरBansur Gas Leak Tent Fire: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर उपखंड क्षेत्र के रसनाली गांव की बाढ़ मिलकपुर ढाणी में शनिवार को शोक सभा के दौरान बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण टेंट में अचानक आग भड़क उठी. आग की चपेट में आने से शोक सभा में मौजूद दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष झुलस गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ मिलकपुर ढाणी में एक परिवार की शोक सभा आयोजित की जा रही थी, जिसके लिए टेंट लगाया गया था. इसी दौरान पास में रखे घरेलू गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा. बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर के नजदीक चल रहे इलेक्ट्रिक हीटर के संपर्क में आते ही आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे टेंट को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही पलों में चारों ओर धुआं व लपटें फैल गईं. अचानक हुए इस हादसे के कारण टेंट में बैठे लोगों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और बड़ी संख्या में लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए. ग्रामीणों की तत्परता से अस्पताल पहुंचाए गए घायल हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से झुलसे लोगों को तुरंत बानसूर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया. हालांकि, कई लोगों के अधिक झुलसे होने और हालत गंभीर देखते हुए अधिकांश घायलों को कोटपूतली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. 9 गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कोटपूतली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 9 गंभीर रूप से झुलसे घायलों की स्थिति नाजुक बनी रही, जिन्हें उन्नत और विशेष उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है. घायलों के परिजनों और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है, वहीं चिकित्सक प्रभावित मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. Advertisementपुलिस व प्रशासन ने लिया जायजा, जांच जारी भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेने के साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन परिस्थितियों में गैस रिसाव हुआ और सुरक्षा के क्या इंतजाम थे.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Kotputli,Jaipur,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 14:07 ISTऔर पढ़ें

