राष्ट्रवाणी: AIIMS को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशनएम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशनWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:12 ISTTop Government Medical Colleges in India: नीट यूजी काउंसलिंग में एम्स नहीं मिला तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. देश में कई सरकारी मेडिकल कॉलेज पढ़ाई, क्लिनिकल अनुभव और कम फीस के मामले में एम्स को कड़ी टक्कर देते हैं. जानिए टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट और उनके एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन का तरीका.Top Government Medical Colleges: कई सरकारी मेडिकल कॉलेज एम्स की पढ़ाई को टक्कर देते हैंनई दिल्ली (Top Government Medical Colleges in India). नीट यूजी में शामिल होने वाले लाखों एस्पिरेंट्स सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का सपना देखते हैं. उसमें भी एम्स उनकी लिस्ट में टॉप पर होता है. इसमें कोई शक नहीं कि एम्स देश का टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज है. लेकिन यहां सीटें सीमित हैं. इस वजह से हर किसी को एम्स में एडमिशन नहीं मिल पाता. ऐसे में कई स्टूडेंट्स निराश हो जाते हैं, जबकि हकीकत है कि एम्स न मिलना डॉक्टर बनने के सपने का अंत बिल्कुल नहीं है. देश में कई प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज दशकों से बेहतरीन डॉक्टर तैयार कर रहे हैं. पढ़ाई की क्वॉलिटी, अनुभवी फैकल्टी, बड़े हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज का प्रैक्टिकल अनुभव और बेहद कम फीस के मामले में ये संस्थान एम्स को कड़ी टक्कर देते हैं. इन सभी मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है. जानिए देश के टॉप सरकारी , जो किसी भी एमबीबीएस स्टूडेंट के करियर को नई ऊंचाई दे सकते हैं. दिल्ली के टॉप मेडिकल कॉलेज: MAMC, VMMC और LHMC राजधानी दिल्ली मेडिकल पढ़ाई का बड़ा हब है. यहां का मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) टॉपर्स की पहली पसंद में शामिल रहता है. बड़े सरकारी हॉस्पिटल से जुड़े होने के कारण यहां स्टूडेंट्स को मरीजों की भारी भीड़ के बीच सीखने का शानदार मौका मिलता है. इसके अलावा वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC), लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) भी बेहतरीन ट्रेनिंग के लिए जाने जाते हैं. JIPMER, AFMC और BHU की खासियत पुडुचेरी स्थित जिपमर (JIPMER) अपनी मॉडर्न सुविधाओं और मेडिकल रिसर्च के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. यहां अब नीट स्कोर से ही दाखिला होता है. वहीं का आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) उन छात्रों के लिए खास है जो डॉक्टर बनने के साथ-साथ सशस्त्र बलों में देश सेवा करना चाहते हैं. हालांकि, यहां नीट के बाद अतिरिक्त चयन प्रक्रिया भी पास करनी होती है. वाराणसी का आईएमएस-बीएचयू (IMS-BHU) सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाओं और रिसर्च के लिए जाना जाता है. मुंबई और चेन्नई के ऐतिहासिक संस्थान Advertisementमुंबई का ग्रांट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जेजे हॉस्पिटल) देश के सबसे पुराने और अनुभवी मेडिकल संस्थानों में से एक है. इसी तरह का मद्रास मेडिकल कॉलेज (MMC) भी अपनी समृद्ध विरासत और शानदार क्लिनिकल एक्सपोजर के लिए मशहूर है. सिर्फ रैंक नहीं, काउंसलिंग की समझ भी जरूरी इन सभी मेडिकल कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटा (AIQ) और संबंधित राज्यों की काउंसलिंग के जरिए सीटें भरी जाती हैं. अक्सर स्टूडेंट्स अच्छी रैंक लाने के बावजूद चॉइस फिलिंग में गलती कर बैठते हैं. मेडिकल कॉलेज चुनते समय सिर्फ नाम न देखें, बल्कि वहां के हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या, इंटर्नशिप के अवसर, बॉन्ड पॉलिसी और पीजी सीटों के कोटे की जानकारी भी चेक कर लें. सही काउंसलिंग स्ट्रैटेजी बेहतरीन सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिला सकती है. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 14:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Nothing ने कन्फर्म की अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट: 8 दिसंबर को पेश हो सकता है कंपनी का पहला एआई-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस – nothing confirms december 8 लॉन्च date for its expected first screenless ai hardware device – राष्ट्रवाणी
- Accident : भटगांव में पेड़ से टकराकर धनुष की तरह मुड़ी कार; युवक की मौत—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बड़ी वारदात, हत्या के बाद चोरी की बाइक से बांधी लाश; फिर आग लगाकर जलाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाली दो साल की बच्ची की मौत, दुष्कर्म की आशंका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: सोनू निगम की आवाज से गूंजी रायपुर-मुंबई फ्लाइट: यात्रियों की फरमाइश पर गाया ‘बिजुरिया’ और ‘कल हो ना हो’ – राष्ट्रवाणी

