राष्ट्रवाणी: नीतीश सेतु पर निशांत ने जताया गर्व, संजय झा बोले- प्रधानमंत्री ने रिश्तों को मजबूत किया नीतीश सेतु पर निशांत ने जताया गर्व, संजय झा बोले- पीएम मोदी ने नीतीश जी के साथ रिश्तों को और मजबूत कियाReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:25 ISTकच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ नामकरण किए जाने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रतिक्रिया दी है. जहां निशांत कुमार ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया है, वहीं संजय झा ने नामकरण पर सवाल उठाने वालों पर सीधा निशाना साधा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)पटना. कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है. इस नामकरण पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया. वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के नाम पर पुल का उद्घाटन कर उनके साथ अपने आपसी रिश्तों को और मजबूत किया है. पिता के 20 साल के काम का प्रतीक है नीतीश सेतु: निशांत कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने पर खुशी और गर्व व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु नाम रखने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हैं. निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने बिहार की सेवा के लिए जो 20 साल तक काम किया है, नीतीश सेतु नाम उसी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है. यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच विकास को नई गति देगा. नामकरण पर सवाल उठाने वालों का विकास से लेना-देना नहीं: संजय झा दूसरी ओर, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण और गौरव का दिन बताया है. उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग आज सेतु के नामकरण को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं, उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है. संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयासों से बिहार में बुनियादी ढांचे का काफी विकास हुआ है और आज उनके नाम पर बने इस विशाल पुल का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के साथ आपसी रिश्तों और सम्मान को और मजबूत किया है. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बताया आखिरी समाजवादी नेता Advertisementसंजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी जब भी मुलाकात करते हैं, वे नीतीश कुमार के कार्यों की काफी तारीफ करते हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं कहते हैं कि नीतीश कुमार देश के आखिरी समाजवादी नेता हैं, जिनकी राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान है. संजय झा के अनुसार, प्रधानमंत्री का मानना है कि देश का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब पूर्वोत्तर भारत का विकास होगा और इसमें बिहार का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है. नीतीश सेतु के बारे में जानिए कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल बिहार की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है. इस परियोजना पर करीब 4,988.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. गंगा नदी पर बने इस पुल की मुख्य लंबाई 9.76 किलोमीटर है, जबकि संपर्क पथ सहित पूरी परियोजना की लंबाई 19.76 किलोमीटर है. पुल छह लेन का है और इसकी खासियत एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टे तकनीक है. इससे पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक सीधा संपर्क स्थापित होगा. पुल के चालू होने से गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा. उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा. बता दें कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने 19 नवंबर को संकल्प जारी कर पुल का नामकरण नीतीश सेतु किया है. संकल्प में कहा गया है कि नीतीश कुमार के सतत मार्गदर्शन, नियमित समीक्षा, प्रशासनिक पहल और परियोजना को पूरा कराने की प्रतिबद्धता का इसके कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान रहा है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 11:25 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

