राष्ट्रवाणी: स्कूल में हार का बदला लेने के लिए ट्रैक पर उतरी थीं नेहल, अब जीतीं चार गोल्डस्कूल में हार का बदला लेने के लिए ट्रैक पर उतरी थीं नेहल, अब यूपी स्टेट में जीतीं चार गोल्ड मेडल, नेशनल में हुआ चयनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:30 ISTसहारनपुर की 12 साल की नेहल जुनेजा ने स्कूल में खेल में मिली हार के बाद दौड़ना शुरू किया था. नेहल ने यूपी स्टेट में चार गोल्ड और सीबीएसई नेशनल में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन किया. नेहल ने 2 साल पहले यानी की 10 साल की उम्र में स्कूल में हुए खेलों में मिली हार के बाद स्टेडियम में आकर दौड़ना शुरू किया था, लेकिन उन्होंने उस वक्त यह नहीं सोचा था कि उनको स्कूल से बाहर भी खेलों में पार्टिसिपेट करना है. केवल स्कूल में जीतने के लिए उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की थी. लेकिन वही तैयारी उनकी स्टेट और नेशनल तक मेडल लाने का जरिया बन गई.ख़बरें फटाफट सहारनपुर: अगर आप में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो कितनी भी मुश्किलें हो आप उनको पार कर अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं. ऐसा ही कुछ सहारनपुर की 12 साल की नेहल जुनेजा के साथ भी हुआ. उम्र कम है लेकिन जुनून भरपूर है. नेहल ने 2 साल पहले यानी की 10 साल की उम्र में स्कूल में हुए खेलों में मिली हार के बाद स्टेडियम में आकर दौड़ना शुरू किया था, लेकिन उन्होंने उस वक्त यह नहीं सोचा था कि उनको स्कूल से बाहर भी खेलों में पार्टिसिपेट करना है. केवल स्कूल में जीतने के लिए उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की थी. लेकिन वही तैयारी उनकी स्टेट और नेशनल तक मेडल लाने का जरिया बन गई. नेहल ने तय किया नेशनल तक का सफर इतनी कम उम्र में नेहल ने नेशनल तक का सफर तय किया और यूपी में चार गोल और नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर यह साबित कर दिखाया कि आपके अंदर की छिपी हुई प्रतिभा कब बाहर निकल आए आपको पता भी नहीं चलता. नेहाल की प्रतिभा को पहचानने में उनके कोच दीपक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई और नेहल की इतने कम समय की तैयारी करा कर उनको एक अच्छा एथलीट बनाया. अब नेहल स्कूल में होने वाले गेम से बहुत ऊपर निकल चुकी है. अब उसका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ देश के लिए खेल कर अपने देश का नाम रोशन करना है. नेहल ने हाल ही में स्टेट से लेकर CBSE नैशनल में प्रतिभाग कर यह साबित कर दिखाया है कि सहारनपुर की छोरी भी किसी से कम नही है. नेहाल ने 4 मैडल जीतकर ना सिर्फ सहारनपुर का नाम रोशन किया है बल्कि सहारनपुर की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बनने का काम भी किया है. नेहाल ने अपने सफर की सुरुवात केवल शारीरिक फिटनेस को बनाने के लिए की थी लेकिन उनको नही पता था कि यह उनके जीवन का जनून बन जायेगा. Advertisementस्कूल में हार का बदला लेने के लिए ट्रैक पर उतरी थीं नेहल नेहल जुनेजा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि मैंने जितने भी मेडल जीते हैं. मुझे उनको जीत कर बहुत अच्छा लग रहा है और मेरी इच्छा थी जितने भी मेरे ब्रॉन्ज मेडल आए हैं उनको मैं गोल्ड में कन्वर्ट करूं. सीबीएसई नेशनल में मैंने दो ब्रोंज मेडल 200 ओर 400 मीटर में जीते हैं और यूपी स्टेट जूनियर नेशनल में मैंने दोनों गोल्ड जीते हैं. मेरी उम्र की बात करें तो अभी मेरी उम्र साढ़े 12 साल है और जनवरी में 13 साल हो जाएगी. मैंने 2 साल पहले बस ऐसे ही स्टेडियम में टाइम पास करने के लिए घूमना शुरू किया था. फिर मुझे यहां पर भगत सर मिले उन्होंने मुझको दौड़ में प्रतिभा करने के लिए कहा और मेरी तैयारी कराई और आज बस अब मेरा लक्ष्य बन चुका है भारत के लिए खेलना. आज मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है बस अब मेरा लक्ष्य सिर्फ यही है नेशनल और इंटरनेशनल खेल कर अपने देश का नाम रोशन करना. मैं सुबह शाम 2 से 3 घंटे प्रैक्टिस करती हूं. सहारनपुर की प्राची चौधरी जिन्होंने एशियन गेम्स में परचम लहराया है उनको देखकर मैं काफी इंस्पायर हुई हूं और उनके जैसा बनना चाहती हूं. अब कर रही हैं बेहतर तैयारी कोच दीपक शर्मा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहल 2 साल पहले आई थी. जब इसकी मम्मी मेरे पास लेकर आई थी तो उन्होंने मुझे बताया था कि यह स्कूल में हार गई थी और तब उसने सोचा था कि अब मुझे दौड़ना है. उस समय केवल यह टाइम पास के लिए आई थी. उसके बाद इसके ऊपर मैंने वर्क किया और यह धीरे-धीरे निखरती चली गई. आज यह बहुत अच्छा कर रही है यूपी में चार गोल्ड है जो कि यूपी में गोल्ड आना बहुत बड़ी बात है. साथ ही नेशनल के लिए भी सिलेक्शन हुआ था जहां पर इसकी पूरे इंडिया में फोर्थ रैंक आई है. साथ ही सीबीएसई में भी इसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Saharanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 11:30 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

