राष्ट्रवाणी: जिला परिषद-पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, वोट शेयर में पिछड़ा भाजपा राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने बीजेपी को वोट शेयर में पछाड़ा, जिला परिषद-पंचायत समिति दोनों में बढ़त, देखें अंतरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:30 ISTRajasthan Panchayat Chunav Voter Turnout Percentage: राजस्थान पंचायत चुनाव में वोट प्रतिशत के मामले में भी कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है. जिला परिषद और पंचायत समिति, दोनों चुनावों में कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा वोट मिले. जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को 43.41 प्रतिशत वोट मिले, जबकि बीजेपी को 37.76 प्रतिशत मत हासिल हुए. दोनों दलों के बीच 5.65 प्रतिशत अंक का अंतर रहा. पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को 39.15 प्रतिशत और बीजेपी को 33.78 प्रतिशत वोट मिले. यहां भी कांग्रेस आगे रही. जिला परिषद में आरएलपी को 6.64 प्रतिशत, निर्दलीयों को 4.25 प्रतिशत और बीएपी को 3.49 प्रतिशत वोट मिले. पंचायत समिति में निर्दलीयों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्हें 13.70 प्रतिशत वोट मिले. दोनों चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने बीजेपी के मुकाबले बेहतर वोट शेयर हासिल किया है.राजस्थान पंचायत चुनाव में वोट प्रतिशत के मामले में भी कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया हैजयपुर. राजस्थान के पंचायत चुनाव में बीजेपी को सिर्फ सीटों के मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि वोट प्रतिशत के मामले में भी कांग्रेस से पिछड़ना पड़ा है. जिला परिषद और पंचायत समिति, दोनों स्तरों पर कांग्रेस ने बीजेपी से ज्यादा वोट हासिल किए हैं. जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी के मुकाबले 5.65 प्रतिशत अधिक वोट मिले, जबकि पंचायत समिति चुनाव में यह अंतर बढ़कर 6.78 प्रतिशत हो गया. वोट शेयर के ये आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन बीजेपी के मुकाबले बेहतर रहा. जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को कुल पड़े वोटों में से 43.41 प्रतिशत मत मिले. वहीं बीजेपी 37.76 प्रतिशत वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही. दोनों प्रमुख दलों के बीच वोट प्रतिशत का अंतर 5.65 प्रतिशत रहा. यानी जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी पर स्पष्ट बढ़त बनाई. तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी रही, जिसे 6.64 प्रतिशत वोट मिले. निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 4.25 प्रतिशत वोट हासिल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. भारत आदिवासी पार्टी को 3.49 प्रतिशत और नोटा को 2.08 प्रतिशत वोट मिले. पंचायत समिति में कांग्रेस की बढ़त और ज्यादा पंचायत समिति चुनाव के नतीजों में भी कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया. यहां कांग्रेस को 39.15 प्रतिशत वोट मिले, जबकि बीजेपी के खाते में 33.78 प्रतिशत वोट आए. इस तरह दोनों दलों के बीच 6.78 प्रतिशत का अंतर रहा. जिला परिषद की तुलना में पंचायत समिति में कांग्रेस की बीजेपी पर बढ़त और ज्यादा रही. पंचायत समिति चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा. उन्हें कुल 13.70 प्रतिशत वोट मिले. इन आंकड़ों ने स्पष्ट होता है कि पंचायत समिति स्तर पर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बीजेपी और कांग्रेस के बजाय निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को यहां 6.78 प्रतिशत और बीएपी को 3.31 प्रतिशत वोट मिले. वहीं नोटा का प्रतिशत 1.14 रहा. पार्टी/विकल्पजिला परिषद वोट प्रतिशतपंचायत समिति वोट प्रतिशतकांग्रेस43.41%39.15%बीजेपी37.76%33.78%आरएलपी6.64% 6.78%बीएपी3.49%3.31%निर्दलीय4.25%13.70%नोटा2.08%1.14% Advertisement दोनों चुनावों में करीब 4.94 करोड़ वोट पड़े मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला परिषद चुनाव में कुल 2,45,49,947 वोट डाले गए. वहीं पंचायत समिति चुनाव में 2,47,96,724 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस तरह दोनों स्तरों के चुनावों में कुल 4,93,46,671 वोट पड़े. दोनों चुनावों के वोट शेयर की तुलना करें तो कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों में बीजेपी से बेहतर प्रदर्शन किया. जिला परिषद में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 43.41 रहा, जो पंचायत समिति के 39.15 प्रतिशत से 4.26 प्रतिशत अधिक है. दूसरी तरफ बीजेपी को जिला परिषद में 37.76 और पंचायत समिति में 33.78 प्रतिशत वोट मिले. यानी दोनों स्तरों पर बीजेपी का वोट शेयर कांग्रेस से कम रहा. इन आंकड़ों का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि पंचायत चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की जमीनी पकड़ का संकेत देते हैं. सीटों के साथ वोट प्रतिशत में भी कांग्रेस की बढ़त बीजेपी के लिए आत्ममंथन का विषय हो सकती है. वहीं कांग्रेस इन आंकड़ों को ग्रामीण मतदाताओं के बीच अपनी बढ़ती स्वीकार्यता के तौर पर पेश कर सकती है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 11:30 ISTऔर पढ़ें

