राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): 32 स्वतंत्रता सेनानियों का गांव आज गंदे पानी से बेहाल, खेतों में भरा नाला32 स्वतंत्रता सेनानियों का गांव आज गंदे पानी से बेहाल, हजारों एकड़ खेतों में भरा नाले का पानी, सड़क पर उतरे किसानEdited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:39 ISTSiwan News: सीवान के ऐतिहासिक बंगरा गांव में नगर पंचायत के नाले का गंदा पानी खेतों में घुसने से किसानों की फसल और जमीन पर संकट गहरा गया है. शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की. सीवान/प्रियांशु कमार. सीवान के जिस बंगरा गांव की मिट्टी ने देश की आजादी के लिए 32 स्वतंत्रता सेनानियों को जन्म दिया, जिस धरती के सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर अपना योगदान दिया, आज उसी ऐतिहासिक गांव के किसान अपनी जमीन और फसल बचाने के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं. विडंबना देखिए कि कभी अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले इस गांव के लोग आज नगर पंचायत के नाले से निकलने वाले गंदे पानी के खिलाफ प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं. हजारों एकड़ कृषि भूमि में नाले का गंदा पानी जमा होने से किसानों की खेती पर संकट गहरा गया है. खेतों में घुटने तक पानी भरने से फसल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं गांव में फैल रही दुर्गंध और गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. शनिवार की सुबह इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. इस दौरान लोगों ने जिलाधिकारी से हाथ जोड़कर गुहार लगाई और जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की. नगर पंचायत के नाले का पानी बना किसानों के लिए मुसीबत दरअसल, पूरा मामला सीवान जिले के महाराजगंज से सटे बंगरा गांव का है. ग्रामीणों का आरोप है कि महाराजगंज नगर पंचायत के नाले से निकलने वाला गंदा पानी सीधे गांव के चौर और खेतों में पहुंच रहा है. इसके कारण हजारों एकड़ कृषि भूमि जलजमाव की चपेट में है. खेतों में घुटने तक गंदा पानी जमा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि यह समस्या हर साल गंभीर रूप लेती जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. किसानों के मुताबिक खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है. दिन-रात मेहनत करके किसान फसल तैयार करते हैं, लेकिन नाले का पानी उनकी मेहनत और पूंजी दोनों को बर्बाद कर रहा है. ऐसे हालात में किसानों के सामने परिवार का भरण-पोषण करने तक का संकट खड़ा हो सकता है. Advertisementफसल के साथ ग्रामीणों की सेहत पर भी मंडरा रहा खतरा ग्रामीणों की परेशानी सिर्फ खेतों में जलजमाव तक सीमित नहीं है. गंदे पानी के लगातार जमा रहने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है. लोगों को मच्छरों के प्रकोप और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द पानी की निकासी नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है. खेतों में जमा गंदा पानी अब गांव के लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है. कई बार शिकायत, लेकिन नहीं निकला स्थायी समाधान प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदारों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार समस्या जस की तस बनी रही. अब पानी खेतों तक पहुंचने और खेती पर संकट गहराने के बाद ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है. इसी के विरोध में शनिवार की सुबह लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की. ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि नगर पंचायत के नाले के पानी की निकासी के लिए तत्काल स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि गंदा पानी किसानों के खेतों में न पहुंचे. साथ ही खेतों में जमा पानी की निकासी कराकर कृषि भूमि और ग्रामीणों के स्वास्थ्य को सुरक्षित किया जाए. आजादी के सेनानियों की धरती पर किसानों की गुहार सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस बंगरा गांव का इतिहास देश की आजादी के संघर्ष से जुड़ा रहा है, उसी गांव के किसान आज अपनी जमीन, फसल और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन के सामने गुहार लगा रहे हैं. ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अब भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा. अब देखना यह होगा कि किसानों की इस गंभीर समस्या पर जिला प्रशासन और महाराजगंज नगर पंचायत कब तक संज्ञान लेते हैं और बंगरा गांव के लोगों को गंदे पानी के इस संकट से कब मुक्ति मिलती है. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Siwan,BiharFirst Published :November 21, 2026, 11:39 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

