राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): यहां पानी में विराजती हैं देवी, दर्शन के लिए जाना पड़ता है जमीन के नीचेYellamma Temple: न गर्मी में सूखता है पानी, न हिलती है माता की प्रतिमा, हैदराबाद के इस मंदिर का रहस्य हैरान कर देगाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:48 ISTYellamma Temple Hyderabad: हैदराबाद के बालकम्पेट स्थित 15वीं शताब्दी के श्री येल्लम्मा पोचम्मा मंदिर में माता की प्रतिमा जमीन से 10 फीट नीचे विराजमान है. खास बात यह है कि प्रतिमा के नीचे से प्राकृतिक जलधारा लगातार बहती रहती है, जो भीषण गर्मी में भी नहीं सूखती. जानिए इस प्राचीन मंदिर से जुड़ी चमत्कारी मान्यताएं और अनोखी परंपराएं. हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बालकम्पेट इलाके में स्थित श्री येल्लम्मा पोचम्मा मंदिर आस्था और रहस्य का अनूठा संगम है. 15वीं शताब्दी से जुड़े इस प्राचीन मंदिर में देवी येल्लम्मा को जल दुर्गा के रूप में पूजा जाता है, मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां माता की प्रतिमा के नीचे से एक प्राकृतिक जलधारा लगातार बहती रहती है, जो भीषण गर्मी में भी कभी नहीं सूखती. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सदियों पहले एक किसान अपने खेत में कुआं खोद रहा था. खुदाई के दौरान ज़मीन से लगभग 10 फीट नीचे उसका फावड़ा एक कठोर शिला से टकराया. जब ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर देखा, तो वहां शिला पर देवी येल्लम्मा की आकृति उभरी हुई थी. लोगों ने प्रतिमा को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई. उसी समय शिला के नीचे से जल की एक धारा फूट पड़ी, इसे दैवीय चमत्कार मानते हुए भक्तों ने उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया. बाद में वर्ष 1919 में इस मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार किया. दक्षिण भारतीय द्रविड़ वास्तुकला शैली में बने इस मंदिर का मुख्य द्वार बेहद आकर्षक है. वेद पंडित लक्ष्मी रमण शर्मा बताते हैं कि भक्तों को माता के दर्शन के लिए सीढ़ियां उतरकर ज़मीन से 10 फीट नीचे गर्भगृह में जाना पड़ता है. यहां देवी शयन मुद्रा में विराजमान हैं और प्रतिमा का निचला हिस्सा हमेशा पानी में डूबा रहता है. गर्भगृह से निकलने वाले इस जल को तीर्थम के रूप में भक्तों को दिया जाता है. श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि इस जल में औषधीय गुण हैं और इसके सेवन व स्नान से त्वचा संबंधी रोग तथा अन्य शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं. मंदिर परिसर में एक अखंड ज्योति 24 घंटे प्रज्वलित रहती है, मुख्य मंदिर के दक्षिण में क्षेत्रपाल के रूप में देवी पोचम्मा का स्थान है जिसके कारण इसे श्री येल्लम्मा पोचम्मा देवस्थानम कहा जाता है. आषाढ़ मास में होने वाला येल्लम्मा कल्याणोत्सवम और तेलंगाना का राजकीय पर्व बोनालू यहां के सबसे बड़े उत्सव हैं. इस दौरान लाखों श्रद्धालु सिर पर बोनम रखकर माता को अर्पित करते हैं. मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को यहां विशेष पूजा होती है और रोज़ाना दोपहर में भक्तों के लिए निःशुल्क भंडारा भी चलाया जाता है. About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Hyderabad,TelanganaFirst Published :November 21, 2026, 11:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

