राष्ट्रवाणी: रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी चिकन करी बनाने की आसान रेसिपी, मिलेगा लाजवाब स्वादरेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी चिकन करी बनाने की आसान रेसिपी, खास मसालों और ड्राई फ्रूट्स से मिलेगा लाजवाब स्वादReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 07:11 ISTघर पर ही रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी चिकन करी का स्वाद मिल सकता है. शेफ स्पर्श नरूला की यह रेसिपी खास मसालों और ड्राई फ्रूट्स से बनती है. इसमें एक ऐसा राज छिपा है, जो ग्रेवी को बेहद मुलायम बनाता है. जानिए मैरिनेशन और धीमी आंच के वे खास तरीके.ख़बरें फटाफट पटना: चिकन खाने के शौकीन हैं और घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसका स्वाद किसी अच्छे रेस्टोरेंट से कम न हो?
तो इस बार साधारण चिकन करी की जगह ट्राई करें खास क्रीमी चिकन करी. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी गाढ़ी, मुलायम और स्वाद से भरपूर ग्रेवी. इसे प्याज, खड़े मसालों, काजू, बादाम और दूध की मदद से तैयार किया जाता है. वहीं, चिकन को अदरक-लहसुन, कसुंदी, नींबू और चुनिंदा मसालों में मैरिनेट करने से इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. इस रेसिपी में एक और खास बात यह है कि इसमें जल्दबाजी की कोई जगह नहीं है. शेफ स्पर्श नरूला बताती हैं कि चिकन को पहले मसालों में अच्छी तरह मैरिनेट किया जाता है, फिर हल्का सुनहरा भूनकर तैयार की गई क्रीमी ग्रेवी में धीमी आंच पर पकाया जाता है. यही तरीका इसके स्वाद को खास बनाता है. सबसे पहले चिकन को कर लें मैरीनेट सबसे पहले पूरे चिकन को अच्छी तरह साफ करके धो लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में चिकन डालें और उसमें स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार धनिया पाउडर, थोड़ी मात्रा में हल्दी पाउडर और जरूरत के अनुसार काली मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कसुंदी, और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाले हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाएं. अब इसे ढककर कम से कम 1 घंटे के लिए मैरिनेट होने दें. ऐसे तैयार करें ग्रेवी सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च और जीरा डालें. जब खड़े मसालों से हल्की खुशबू आने लगे, तब इसमें बड़े टुकड़ों में कटे हुए प्याज डाल दें. प्याज को हल्का सुनहरा होने तक अच्छी तरह भूनें. अब इसमें गुनगुने दूध में भिगोए हुए काजू और बादाम डालें. साथ ही लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और हरे धनिया की डंडियां भी मिला दें. Advertisementसभी सामग्रियों को अच्छी तरह भूनने के बाद थोड़ा पानी डालें और लगभग 5-7 मिनट तक पकने दें. जब प्याज अच्छी तरह नरम हो जाएं, तब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. पेस्ट ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालें. इसमें 3-4 बर्फ के टुकड़े मिलाकर अच्छी तरह पीस लें. इससे ग्रेवी का टेक्सचर स्मूद और क्रीमी बनाने में मदद मिलेगी. चिकन को हल्का सुनहरा भूनें अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डालें. चिकन को मीडियम आंच पर अच्छी तरह भूनें, ताकि उसके ऊपर हल्का सुनहरा रंग आ जाए. ध्यान रखें कि चिकन को इस स्टेज पर पूरी तरह नहीं पकाना है. इसे केवल हल्का भूनें, क्योंकि इसे आगे ग्रेवी में पूरी तरह पकाया जाएगा. क्रीमी ग्रेवी में ऐसे पकेगा चिकन अब तैयार की गई ग्रेवी को दूसरे पैन में छान लें. इसे धीमी आंच पर लगभग 4-5 मिनट तक पकने दें. जब ग्रेवी में हल्का उबाल आने लगे, तब इसमें स्वादानुसार नमक, गरम मसाला और काली मिर्च डालें. इसके बाद थोड़ी-सी चीनी मिलाकर अच्छी तरह पकाएं. जब ग्रेवी गाढ़ी होने लगे, तब इसमें अपनी पसंद के अनुसार गर्म पानी डालें और पहले से भुना हुआ चिकन मिला दें. अब पैन को ढककर धीमी आंच पर पकने दें, ताकि चिकन और ग्रेवी अच्छी तरह एक-दूसरे के स्वाद को सोख लें. जब चिकन अच्छी तरह पकने लगे और ग्रेवी के साथ उसका स्वाद मिल जाए, तब इसमें आधा कप दूध डालें. अंत में कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच मसलकर ग्रेवी में डालें. अब इसे 5-7 मिनट तक और पकने दें. चिकन पूरी तरह पक गया है, यह देखने के बाद गैस बंद कर दें. स्वादिष्ट क्रीमी चिकन करी परोसने के लिए तैयार अब आपकी स्वादिष्ट, गाढ़ी और क्रीमी चिकन करी बनकर तैयार है. इसे एक सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से अपनी पसंद के अनुसार धनिया पत्ती से सजाएं. इस खास चिकन करी को गर्मागर्म लच्छा पराठा, बटर नान या रोटी के साथ परोसें. इसका बेहतरीन स्वाद परिवार और मेहमानों को जरूर पसंद आएगा.About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 07:11 ISTऔर पढ़ें

