राष्ट्रवाणी: जौनपुर में नॉन-वोवन कैरी बैग बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौकाखुद का स्टार्टअप शुरू करना है तो बनाएं नॉन-वोवन कैरी बैग, जानें मशीन से कच्चे माल तक का पूरा खर्चReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 07:15 ISTअगर आप नौकरी के बजाय अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो नॉन-वोवन कैरी बैग बनाने का बिजनेस एक विकल्प हो सकता है. जौनपुर के व्यापारी दिलीप तिवारी के अनुसार, करीब 10 से 15 लाख रुपये के शुरुआती निवेश से इस काम की यूनिट लगाई जा सकती है. इसमें मशीनों पर लगभग 5 से 7 लाख और कच्चे माल पर 4 से 5 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि बिजनेस की शुरुआत में खुद मेहनत करें और रातोंरात बड़े मुनाफे की उम्मीद न रखें. धैर्य और लगातार प्रयास से कारोबार को आगे बढ़ाया जा सकता है. जौनपुर: अगर आप नौकरी की तलाश छोड़कर खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो नॉन-वोवन कैरी बैग यानी झोला बनाने का बिजनेस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर आज बाजार में जूट और नॉन-वोवन कैरी बैग की मांग तेजी से बढ़ी है. भारत सरकार ने भी नॉन-वोवन बैग को अपनी सूची में शामिल किया है, जिससे इस व्यवसाय में भविष्य की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं. इस क्षेत्र के अनुभवी व्यापारी दिलीप तिवारी बताते हैं कि जो भी युवा इस स्टार्टअप को शुरू करना चाहते हैं, उन्हें पहले इसकी जमीनी हकीकत, लागत और पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए. बाजार में जूट और नॉन-वोवन बैग की बढ़ी मांग दिलीप तिवारी ने बताया कि बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के झोले चलते हैं जूट बैग और नॉन-वोवन बैग. नॉन-वोवन कैरी बैग बनाने के व्यवसाय की एक अहम बात यह है कि इसकी मशीनों का भारत में अभी कोई भी निर्माता नहीं है. ये सभी मशीनें पूरी तरह से विदेश से आयात की जाती हैं. हालांकि, अगर कोई युवा छोटे स्तर पर इस काम की शुरुआत करना चाहता है, तो वह छोटी मशीनों के साथ अपना यूनिट लगा सकता है. 10 से 15 लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं बिजनेस Advertisementये शुरुआती मशीनें अनुमानतः 5 लाख से 7 लाख रुपये के बीच मिल जाती हैं. इसके अलावा काम शुरू करने के लिए कच्चे माल यानी रॉ मटेरियल पर करीब 4 से 5 लाख रुपये का खर्च आता है. इस तरह कुल मिलाकर 10 से 15 लाख रुपये के निवेश के साथ आप आसानी से अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. सरकार भी नए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और अन्य जरूरी सहायता प्रदान कर रही है. खुद जमीन पर उतरकर करना होगा काम दिलीप तिवारी ने बताया कि किसी भी नए स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए सबसे पहले खुद जमीन पर उतरकर काम करना पड़ता है. मैनुअल काम में लेबर आमतौर पर 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करता. ऐसे में अगर कोई यह सोचता है कि वह केवल एक सेटअप लगाकर कर्मचारियों के भरोसे बिजनेस चला लेगा, तो उसका स्टार्टअप सफल नहीं हो सकता. कमाई के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि शुरुआत में हमेशा छोटा अमाउंट ही जनरेट होता है. युवाओं को कभी भी रातों-रात बड़ा मुनाफा कमाने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. आपका धैर्य और निरंतर मेहनत ही उस छोटी कमाई को आगे चलकर बड़े मुनाफे का रूप दे देती है. उच्च शिक्षा के बाद भी नौकरी के बजाय चुना कारोबार दिलीप तिवारी अपना उदाहरण देते हैं. उन्होंने बीसीए, एमसीए और ऑस्ट्रेलिया से सीसीएनए की पढ़ाई की है, साथ ही उन्हें नीति आयोग से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली है. इतनी उच्च शिक्षा होने के बावजूद उन्होंने नौकरी करने के बजाय खुद के व्यवसाय को प्राथमिकता दी. उनका मानना है कि हमारा देश तभी आगे बढ़ेगा जब युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंगे. केवल सरकार के भरोसे रहकर सबको नौकरी नहीं मिल सकती. अगर आप अपने स्टार्टअप के जरिए एक या दो परिवारों को भी रोजगार दे पा रहे हैं, तो समझिए आपका व्यवसाय पूरी तरह सफल है. सरकार आपको केवल रास्ता और मदद दे सकती है, लेकिन आगे बढ़ने का हौसला और जज्बा आपके अपने अंदर होना चाहिए.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jaunpur,Jaunpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 07:15 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

