राष्ट्रवाणी: बायतु में पत्नी हारी, जिलाध्यक्ष को सुनाई खरी-खोटी, बोले- ईश्वर सब देख रहा हैपंचायत चुनाव: ‘मेरी टिकट काटी थी, ईश्वर सब देख रहा है’, पत्नी की हार पर भाजपा जिलाध्यक्ष को पृथ्वीराज सिंह ने सुनाई खरी-खोटीEdited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 07:26 ISTBarmer भाजपा Ticket Dispute: बाड़मेर के बायतु में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है. भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पृथ्वीराज सिंह बिहाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वे भाजपा जिलाध्यक्ष को फोन पर उनकी पत्नी की हार पर बधाई देते हुए तंज कस रहे हैं. पृथ्वीराज सिंह ने अपनी टिकट काटे जाने के लिए जिलाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भगवान सब देख रहा है और सबसे ताकतवर ऊपर वाला है. उन्होंने टिकट वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं. साथ ही बायतु पंचायत समिति में भाजपा को केवल एक सीट मिलने का दावा भी किया. इस वीडियो के सामने आने के बाद जिले में भाजपा की अंदरूनी खींचतान चर्चा में है.बाड़मेर के बायतु में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है.बाड़मेर. राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बाड़मेर जिले की बायतु पंचायत समिति में भाजपा की अंदरूनी कलह एक बार फिर चर्चा में आ गई है. चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी की हार के बाद पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पृथ्वीराज सिंह बिहाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे भाजपा जिलाध्यक्ष को फोन पर बधाई देते हुए तंज कस रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी टिकट काटे जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है. पृथ्वीराज सिंह के इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल मच गई है. वायरल वीडियो में पृथ्वीराज सिंह बिहाड़ा हाथ में मोबाइल लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान वे जिला अध्यक्ष अनन्त राम विश्नोई को खरी-खोटी सुनाते नजर आए. इसके बाद उनकी पत्नी की चुनाव में हार पर तंज कसते हुए बधाई भी देते हैं. वे कहते हैं कि डबल इंजन सरकार में आपकी धर्मपत्नी की हार पर आपको हार्दिक बधाई. पृथ्वीराज सिंह अपनी टिकट काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए कहते हैं कि इसमें जिलाध्यक्ष की भी अहम भूमिका रही थी. उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष जी आपने मेरी टिकट काटी थी ना. मेरा ईश्वर सब देख रहा है. मुझे भगवान पर विश्वास है. ताकतवर आप हैं, लेकिन सबसे ताकतवर ऊपर वाला है.” ‘जैसे कर्म करोगे, वैसा फल मिलेगा’ पृथ्वीराज सिंह ने बातचीत में आगे कहा कि जिला अध्यक्ष अनन्त राम विश्नोई की पत्नी की हार से बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है. उन्होंने अपने अंदाज में कर्मों का हिसाब मिलने की बात कही. उन्होंने कहा कि इंसान को अपने कामों का फल मिलता है. जैसे कर्म किए जाते हैं, वैसा ही परिणाम सामने आता है. उनके इस बयान को टिकट कटने के बाद पार्टी के भीतर पैदा हुई नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है. Advertisement टिकट वितरण पर भी उठाए सवाल पृथ्वीराज सिंह ने भाजपा में टिकट वितरण के तरीके पर भी सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि टिकट देने से पहले पार्टी के लोगों से पूछा जाना चाहिए था कि बायतु में क्या स्थिति है और वहां किसे टिकट देना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि वे किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं. इसी दौरान उन्होंने कहा, “मैं का बकरा नहीं जाे बिकता हूं.” उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने मिलकर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई थी. उनके मुताबिक, एक गुट चाहता था कि खंगार सिंह को टिकट दिया जाए और फिर उन्हें बागी बनाकर हराया जाए. इसके बाद दूसरे लोगों को भी राजनीतिक रूप से किनारे किया जा सके. हालांकि, यह आरोप पृथ्वीराज सिंह ने अपने बयान में लगाए हैं. बायतु में भाजपा को सिर्फ एक सीट मिलने का दावा पृथ्वीराज सिंह ने दावा किया कि बायतु पंचायत समिति में भाजपा को केवल एक सीट मिली है. उनका कहना है कि यह सीट भी निर्दलीय प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की मेहनत से आई है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष क्षेत्र में प्रचार के लिए भी नहीं पहुंचे. गौरतलब है कि टिकट कटने के बाद पृथ्वीराज सिंह बिहाड़ा ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था. वे बायतु क्षेत्र में सक्रिय राजनीति करते हैं और अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे रहे. अब चुनाव परिणाम आने के बाद उनका यह वीडियो सामने आया है. फिलहाल जिला अध्यक्ष या उनके खेमे की ओर से वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में बायतु में भाजपा की अंदरूनी खींचतान आने वाले दिनों में और चर्चा का विषय बन सकती है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Barmer,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 07:26 ISTऔर पढ़ें

