राष्ट्रवाणी: आधा किमी दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिनNainital News : आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन, क्या है प्लान?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:31 ISTNainital ki local news : नैनीताल नगर पालिका भवन की ब्रिटिशकालीन घड़ी का अच्छा समय लौटने वाला है. पालिका प्रशासन घड़ी को नया स्वरूप देने के साथ इसे फिर से समय बताने लायक बनाने की योजना पर काम कर रहा है. आजादी के शुरुआती वर्षों में नगरपालिका की ओर से इंग्लैंड से चार बड़ी टावर क्लॉक मंगवाई गई थीं. बाजारों और आसपास के इलाकों से इनके बड़े डायल दिखाई देते थे, जिससे लोग अपनी दिनचर्या समय के अनुसार तय करते थे. समय के साथ घड़ी की मशीनरी पुरानी होती गई. तकनीकी देखरेख नहीं मिलने से इसके अंदरूनी गियर और पुर्जों में खराबी आने लगी. नगर पालिका प्रशासन इसे आधुनिक डिजिटल तकनीक से अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है, ताकि पुरानी मशीनरी पर निर्भरता कम हो और घड़ी को आसानी से संचालित किया जा सके. नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल नगर पालिका भवन की ब्रिटिशकालीन घड़ी का अब अच्छा समय लौटने वाला है. वर्षों से बंद पड़ी इस ऐतिहासिक टावर क्लॉक को आधुनिक तकनीक से दोबारा संचालित करने की तैयारी है. नगर पालिका प्रशासन घड़ी को नया स्वरूप देने के साथ इसे फिर से समय बताने लायक बनाने की योजना पर काम कर रहा है. नैनीताल की पुरानी इमारतों और ऐतिहासिक धरोहरों में ब्रिटिशकालीन घड़ियों का अलग स्थान रहा है. आजादी के शुरुआती वर्षों में नगरपालिका की ओर से इंग्लैंड से चार बड़ी टावर क्लॉक मंगवाई गई थीं. उस दौर में ये घड़ियां शहरवासियों के लिए समय जानने का प्रमुख माध्यम हुआ करती थीं. बाजारों और आसपास के इलाकों से इनके बड़े डायल दिखाई देते थे, जिससे लोग अपनी दिनचर्या समय के अनुसार तय करते थे. इन घड़ियों की खासियत केवल उनका आकार ही नहीं, बल्कि उनकी जटिल मैकेनिकल मशीनरी भी थी. घड़ी के भीतर लगे गियर, पुर्जे और मशीन को दुरुस्त रखने के लिए विशेष तकनीकी ज्ञान की जरूरत होती थी. स्थानीय कारीगर बच्चन के पास इन घड़ियों की मरम्मत और रखरखाव का हुनर था. उनके रहते घड़ियों की तकनीकी समस्याएं दूर हो जाती थीं, लेकिन उनके निधन के बाद इस काम को संभालने वाला दूसरा विशेषज्ञ नहीं मिल सका. समय के साथ घड़ी की मशीनरी पुरानी होती गई और तकनीकी देखरेख नहीं मिलने के कारण इसके अंदरूनी गियर और पुर्जों में खराबी आने लगी. तब नहीं चल पाई थी दोबारा Advertisementनगर पालिका भवन के ऊपर लगी घड़ी का डायल और मशीन दोनों काफी पुराने हो चुके हैं. पूर्व में इसके डायल को दुरुस्त किया गया था, लेकिन वर्ष 2017-18 के दौरान घड़ी फिर खराब हो गई. इसके बाद इसे दोबारा चालू करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. घड़ी को ठीक कराने के लिए बरेली, देहरादून और रामपुर से कारीगरों को भी बुलाया गया था. पुराने मैकेनिकल सिस्टम को दुरुस्त करने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते घड़ी दोबारा संचालित नहीं हो पाई. अब नगर पालिका प्रशासन इसे आधुनिक डिजिटल तकनीक से अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है, ताकि पुरानी मशीनरी पर निर्भरता कम हो और घड़ी को आसानी से संचालित किया जा सके. नए साल से पहले दिखाएगी सही समय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के ऊपर लगी घड़ी काफी पुरानी है. इसका डायल और मशीनरी दोनों लंबे समय से इस्तेमाल में रहे हैं. पूर्व में घड़ी के डायल को ठीक कराया गया था, लेकिन 2017-18 में यह फिर खराब हो गई. अब इसकी मरम्मत और संचालन के लिए कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि नए साल से पहले घड़ी को ठीक कर उसका संचालन शुरू कर दिया जाए. इसके लिए आने वाले कोटेशन के आधार पर काम कराया जाएगा और कोशिश रहेगी कि घड़ी को नए लुक के साथ संचालित किया जा सके. तल्लीताल तक सुनाई देती थी आवाज नगर पालिका भवन के ऊपर लगी इस घड़ी का डायल करीब आधा किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई देता है. इसके संचालन से नगर पालिका भवन की ऐतिहासिक पहचान भी और आकर्षक हो सकती है. इस ब्रिटिशकालीन घड़ी से जुड़ी एक खास पहचान इसका सायरन भी रहा है. कभी घड़ी से बजने वाली आवाज तल्लीताल तक सुनाई देती थी. सुबह 9 बजे और शाम 5 बजे जल संस्थान की ओर से बजने वाले सायरन की आवाज भी शहर की दिनचर्या का हिस्सा हुआ करती थी. घड़ी खराब होने के बाद इसकी आवाज सुनाई देनी बंद हो गई और पुराने नैनीताल की यह पहचान धीरे-धीरे यादों तक सिमट गई.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Nainital,Uttarakhand First Published :November 21, 2026, 15:31 ISTऔर पढ़ें
Trending
- हर साल 6% बढ़े सैलरी, लागू हो पुरानी पेंशन, BPMS ने सरकार से और क्या मांगा? – राष्ट्रवाणी
- ‘चुनाव की तारीख आते ही भाजपा की हार तय’, लखनऊ में भाजपा-EC पर गरजे अखिलेश, बोले- राधे-राधे, – राष्ट्रवाणी
- ‘पहले की सरकारों ने गरीबों को लूटा’, वैशाली से विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा? ट्राई कीजिए पेट साफ करने के ये असरदार देसी नुस्खे – राष्ट्रवाणी
- प्रयागराज में लागू हुए PUC के नए नियम, पुरानी गाड़ियों की हर 6 महीने में जांच – राष्ट्रवाणी
- दो जीवनदान, 20 गेंदों में फिफ्टी…कैच छोड़ा तो ब्रूक ने ठोके 65 रन – राष्ट्रवाणी
- Ground Report: यमुना का किनारा और शांत वातावरण के बीच कैलाश महादेव मंदिर करता है आकर्षित, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही : कमर में 2-3 इंच चाकू का टुकड़ा छोड़कर लगा दिए टांके, बाल-बाल बची युवक की जान – राष्ट्रवाणी

