राष्ट्रवाणी: पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुकसर्दियों में स्टाइलिश दिखना है? खरीद लाएं शियरलिंग जैकेट्स, क्यों पुरुषों के लिए बेस्ट है, कैसे करें स्टाइलWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 15:23 ISTShearling Jackets For Men : सर्दियों में अगर आप भारी लेयरिंग के गर्म और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो शियरलिंग जैकेट्स पुरुषों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. इसकी मुलायम इनर लेयर ठंड रोकती है और बाहरी फिनिश लुक को दमदार बनाती है. जानें डेनिम या चिनोज़ के साथ इसे स्टाइल करने के आसान तरीके, सही फिटिंग और देखभाल के खास टिप्स जो इस विंटर वॉर्डरोब को खास बनाएंगे.शियरलिंग जैकेट्स (Shearling Jackets)(All Image Credit:pinterest)Mens Winter Fashion : सर्दियों की दस्तक के साथ ही पुरुषों के वॉर्डरोब में सबसे बड़ी उलझन यही रहती है कि ठंड से बचाव के लिए मोटे और भारी कपड़े पहनें या फिर स्टाइलिश दिखने के लिए हल्के आउटफिट चुनें. अक्सर होता यह है कि बहुत ज्यादा लेयरिंग करने से लुक मोटा फूला हुआ और भारीभरकम लगने लगता है, जबकि कम कपड़ों में ठिठुरन सताती है. इसी बीच शियरलिंग जैकेट्स (Shearling Jackets) एक ऐसा विकल्प बनकर उभरी हैं, जो कड़ाके की ठंड में गर्माहट देने के साथ-साथ लुक को बेहद स्मार्ट और रफ-एंड-टफ भी बनाती हैं. क्या खास है शियरलिंग जैकेट्स में?
शियरलिंग जैकेट्स की सबसे बड़ी खूबी इनकी बनावट है. इनमें बाहर की तरफ लेदर या साबर (Suede) जैसी मजबूत फिनिश होती है और अंदर की तरफ मुलायम ऊन या फर की परत होती है, जो शरीर की गर्माहट को भीतर ही बनाए रखती है. इस वजह से आपको स्वेटर और हुडी के कई लेयर चढ़ाने की ज़रूरत नहीं पड़ती—एक अच्छी शियरलिंग जैकेट ही ठंडी हवा को रोकने के लिए काफी होती है. कैसे करें स्टाइल और कैजुअल लुक क्रिएट?
अगर आप रोज़मर्रा के लिए एक सिंपल और कूल लुक चाहते हैं, तो ब्राउन या टैन रंग की शियरलिंग जैकेट को प्लेन व्हाइट या ब्लैक टी-शर्ट और डार्क ब्लू डेनिम के साथ पेयर कर सकते हैं. इसके साथ चेल्सी बूट्स या क्लीन स्नीकर्स लुक को पूरा करते हैं. यह कॉम्बिनेशन ऑफिस के बाद दोस्तों के साथ आउटिंग, कॉफी डेट या वीकेंड ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट लगता है. Advertisementशियरलिंग जैकेट खरीदते और पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान- शियरलिंग जैकेट सर्दियों में स्टाइलिश और गर्माहट भरा लुक देती है. लेकिन इसे खरीदते और पहनते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सही फिटिंग से लेकर रंग और देखभाल तक, ये बातें आपकी जैकेट को लंबे समय तक नया बनाए रखने में मदद करेंगी. 1. फिटिंग और कंधों का रखें ध्यान- जैकेट खरीदते समय सबसे पहले उसके कंधों की फिटिंग देखें. इसकी सिलाई आपके कंधों के ठीक ऊपर होनी चाहिए. न तो कंधों से ज्यादा बाहर लटके और न ही अंदर की तरफ खिंची हुई लगे. ध्यान रखें कि जैकेट के अंदर हल्का स्वेटर या टी-शर्ट पहनने के बाद भी आपको हाथ उठाने और चलने-फिरने में परेशानी न हो. बहुत ज्यादा ढीली जैकेट भी आपके लुक को बिगाड़ सकती है. 2. पहली जैकेट के लिए चुनें ये रंग- अगर आप पहली बार शियरलिंग जैकेट खरीद रहे हैं, तो ब्लैक, ब्राउन, बेज या ऑलिव ग्रीन जैसे रंग चुन सकते हैं. ये रंग आसानी से दूसरे कपड़ों के साथ मेल खाते हैं. इन्हें डेनिम, चिनोज और ट्राउजर के साथ पहनकर अलग-अलग लुक तैयार किया जा सकता है. वहीं, अगर आपके पास पहले से बेसिक रंगों की जैकेट है, तो इस बार क्रीम, टैन या बरगंडी जैसे रंग भी आजमा सकते हैं. 3. जैकेट की लंबाई भी है जरूरी- शियरलिंग जैकेट खरीदते समय उसकी लंबाई पर भी ध्यान दें. छोटी लंबाई वाली जैकेट जींस और हाई-वेस्ट ट्राउजर के साथ अच्छी लगती है. वहीं, हिप्स तक आने वाली जैकेट ज्यादा आरामदायक और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर हो सकती है. अपनी लंबाई और शरीर की बनावट के हिसाब से जैकेट चुनें. 4. अंदर के कपड़ों का रखें ख्याल- शियरलिंग जैकेट पहले से ही थोड़ी मोटी और भारी होती है. इसलिए इसके साथ बहुत मोटे स्वेटर या कई लेयर पहनने से बचें. अंदर टर्टलनेक टॉप, हल्का स्वेटर या फिटेड टी-शर्ट पहन सकती हैं. इससे जैकेट का लुक भी उभरकर आएगा और आप भारी-भरकम भी नहीं दिखेंगी. 5. जूतों के साथ बनाएं सही तालमेल- इस जैकेट के साथ एंकल बूट्स, चेल्सी बूट्स और स्नीकर्स अच्छे लगते हैं. अगर आप कैजुअल लुक चाहती हैं, तो ब्लू डेनिम और सफेद स्नीकर्स पहनें. वहीं, थोड़ा क्लासी लुक पाने के लिए ब्लैक ट्राउजर के साथ लेदर बूट्स चुन सकती हैं. 6. खरीदने से पहले फैब्रिक जरूर जांचें- शियरलिंग जैकेट असली लेदर और ऊन से बनी हो सकती है, जबकि बाजार में इसके सिंथेटिक और फॉक्स शियरलिंग विकल्प भी मिलते हैं. इसलिए खरीदने से पहले जैकेट का मटेरियल, अंदर की लाइनिंग और सिलाई जरूर जांचें. अगर आप रोजाना पहनने के लिए जैकेट ले रहे हैं, तो उसके वजन और आराम का भी ध्यान रखें. 7. जैकेट को ऐसे रखें साफ और सुरक्षित- शियरलिंग जैकेट को कभी भी बिना केयर लेबल पढ़े वॉशिंग मशीन में न डालें. इससे इसका फैब्रिक और अंदर की फर जैसी बनावट खराब हो सकती है. हल्का दाग लगने पर मुलायम, हल्के नम कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें. ज्यादा गंदगी होने पर विशेषज्ञ ड्राई क्लीनिंग की मदद लें. 8. नमी और सीधी धूप से बचाएं- जैकेट को इस्तेमाल करने के बाद कुछ देर खुली और हवादार जगह पर टांगें. इसे गीली या नम हालत में अलमारी में न रखें. लंबे समय तक रखने के लिए चौड़े हैंगर का इस्तेमाल करें, ताकि कंधों की बनावट खराब न हो. साथ ही, इसे लंबे समय तक सीधी धूप में रखने से बचें. इससे रंग और फैब्रिक प्रभावित हो सकते हैं.

