राष्ट्रवाणी: शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी Cheesy Beetroot Tikki: शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, बच्चे भी करेंगे पसंदWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 15:26 ISTसर्दियों में चुकंदर से कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो चीज़ी बीटरूट टिक्की ट्राई करें. बाहर से कुरकुरी और अंदर से चीज़ से भरी यह टिक्की बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. इसे शाम की चाय के साथ स्नैक के तौर पर परोस सकते हैं.सर्दियों में चुकंदर बाजार में आसानी से मिल जाता है. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. हालांकि, कई लोग चुकंदर का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं, खासकर बच्चे इसे खाने से कतराते हैं. ऐसे में आप चुकंदर से कुछ ऐसा बना सकते हैं, जिसे खाने से कोई मना नहीं करेगा. आप घर पर चीज़ी बीटरूट टिक्की तैयार कर सकते हैं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह टिक्की शाम की चाय के साथ बेहतरीन स्नैक बन सकती है. इसे बनाना भी काफी आसान है. चीज़ी बीटरूट टिक्की बनाने के लिए सामग्री 2 मध्यम आकार के चुकंदर 2 उबले हुए आलू आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज 1 बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट आधा छोटा चम्मच गरम मसाला आधा छोटा चम्मच चाट मसाला आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया नमक स्वादानुसा रटिक्की सेंकने के लिए तेल कैसे बनाएं चीज़ी बीटरूट टिक्की?
Advertisementपहला स्टेप: सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. अब इसे हल्का निचोड़कर इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें. ध्यान रखें कि मिश्रण में ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए, वरना टिक्की बनाते समय टूट सकती है. दूसरा स्टेप: एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर और उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें. तीसरा स्टेप: अब तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. इन्हें हथेली पर रखकर हल्का दबाएं और बीच में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज रखें. अब किनारों को बंद करके टिक्की का आकार दें, ताकि सेंकते समय चीज बाहर न निकले. चौथा स्टेप: एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. अब तैयार टिक्कियों को मध्यम आंच पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. इन्हें पलटते समय सावधानी रखें, ताकि टिक्की टूटे नहीं और अंदर भरा चीज बाहर न निकले. पांचवां स्टेप: जब टिक्कियां दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. आपकी गर्मागर्म चीज़ी बीटरूट टिक्की तैयार है. किसके साथ करें सर्व?
इन टिक्कियों को हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस डालने से इनका स्वाद और बढ़ जाएगा. बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की छोटी भूख तक, यह रेसिपी एक अच्छा विकल्प है. अगर आप रोजाना के स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस सर्दी चुकंदर की चीज़ी टिक्की जरूर बनाकर देखें.About the AuthorSub Editor विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 15:26 ISTऔर पढ़ें

