नयी दिल्ली: केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी बुधवार को कोलकाता की अलीपुर क्षेत्रीय प्रयोगशाला में एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा ईवी बैटरियों और उनके पुर्जों पर महत्वपूर्ण परीक्षण करने के लिए उन्नत बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है।

इनमें विद्युत सुरक्षा, एफसीसी/आईएसईडी अनुपालन, कार्यात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और जलवायु परीक्षण शामिल हैं। यह प्रयोगशाला विशेष रूप से पूर्वी भारत में ईवी बैटरी विनिर्माताओं को विश्वसनीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त परीक्षण और प्रमाणन सेवाएं देगी। बयान में कहा गया कि इस सुविधा से ईवी उपयोगकर्ताओं के बीच भरोसा बढ़ेगा और भारत के हरित परिवहन में तेजी आएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version