राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के अछोटा चौक में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर और श्री साईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स में बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं। अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद करा दिया। संचालकों को विभागीय नोटिस का जवाब देने और जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही NOC मिलने तक मेडिकल स्टोर संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि एक्सपायरी दवाइयों का उचित पृथक्करण, सुरक्षित भंडारण और नियमानुसार निस्तारण जरूरी है। औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को लेकर जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी

