कोलकाता. बंगाली फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े कदम के तहत पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को राज्य भर के सभी सिनेमाघरों के लिए हर दिन ‘प्राइम टाइम’ के दौरान क्षेत्रीय फिल्में दिखाना अनिवार्य कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
‘प्राइम टाइम’ को अपराह्न तीन बजे से रात्रि 10 बजे के बीच की अवधि के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो आमतौर पर सिनेमाघरों में सबसे अधिक दर्शकों के आने का समय होता है. यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

अधिसूचना के अनुसार, मल्टीप्लेक्स सहित सभी सिनेमाघरों को प्रतिदिन ‘प्राइम-टाइम’ के दौरान विशेष रूप से एक बंगाली फिल्म प्रर्दिशत करनी होगी. अधिकारी ने कहा, ”यह निर्णय क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के दीर्घकालिक प्रयासों को दर्शाता है कि बंगाली फिल्मों को उनके गृह राज्य में पर्याप्त व्यावसायिक अवसर मिलें.” अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि नए निर्देशों के अनुरूप पश्चिम बंगाल सिनेमा (सार्वजनिक प्रदर्शनी विनियमन) नियम, 1956 में संशोधन उचित समय पर किया जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version