पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के साथ अपनी कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाक के सैन्य नेतृत्व के साथ टेलीफोन समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ उन क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया, जो वर्तमान में पूरे मुस्लिम जगत और पड़ोसी देशों को प्रभावित कर रही हैं।पर महत्वपूर्ण चर्चा की है। इस बातचीत का मुख्य केंद्र क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिका के साथ युद्धविराम से जुड़े मुद्दे रहे।

सैन्य नेतृत्व के साथ संवाद
राजनयिक स्तर पर बातचीत के अलावा अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से भी फोन पर संपर्क साधा। तसनीम के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना प्रमुख और ईरानी विदेश मंत्री के बीच हुई इस बातचीत में युद्धविराम से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

कुर्द नेतृत्व से भी साधा संपर्क
इतना ही नहीं, अब्बास अराघची ने केवल पाकिस्तान तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने इराक के कुर्द क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवन बरजानी के साथ भी एक अलग फोन कॉल के माध्यम से संवाद किया। इराक और उसके कुर्द क्षेत्र के साथ ईरान के संबंध हमेशा संवेदनशील और महत्वपूर्ण रहे हैं। पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान इस समय क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ एक आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है, जिससे तनाव को और अधिक बढ़ने से रोका जा सके।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version