भुवनेश्वर. ओडिशा के पुरी शहर में जगन्नाथ मंदिर के अंदर बुधवार को कोलकाता के 31 वर्षीय व्यक्ति को गुप्त कैमरा लगे चश्मे के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुरी के 12वीं सदी के इस मंदिर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध है. पिछले कुछ महीनों में मंदिर में गुप्त कैमरे के साथ पकड़े जाने का यह चौथा मामला है.

पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने बताया कि ताजा मामले में अरूप रॉय नामक व्यक्ति को जगन्नाथ मंदिर पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वह मुख्य मंदिर के अंदर बार-बार अपना चश्मा हिला रहा था. उन्होंने बताया कि करीब से निरीक्षण करने पर पता चला कि उसमें रिकॉर्डिंग की सुविधा वाले कैमरे लगे हुए थे और इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सिंहद्वार थाने ले जाया गया. सिंह ने बताया कि सत्यापन के लिए व्यक्ति का चश्मा और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है.

एसपी ने कहा, “इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा और चश्मे को जांच के लिए राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा.” उन्होंने कहा कि मंदिर के अंदर तैनात सुरक्षार्किमयों को परिसर में ऐसे गुप्त या जासूसी कैमरों के इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version