राष्ट्रवाणी: Raipur Breaking News : सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो रूम के पास अज्ञात युवक का होर्डिंग पोल में फांसी के फंदे से लटका शव मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, पंडरी इलाके में मंगलवार सुबह एक कार शो रूम के पास होर्डिंग पोल में गमछा से लटका हुआ शव मिला है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने पुलिस को युवक की लाश मिलने की सूचना दी. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जो घटना को संदिग्ध बना रहे हैं. फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान है. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फोरेंसिक टीम सभी अहम साक्ष्य जुटाएगी. पंचानमा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. शहर में गणेश विसर्जन के दौरान सामने आई सनसीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी. मामला आत्महत्या या हत्या का है, यह पूरी जांच के बाद सामने आएगा.
Trending
- Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में त्योहारों पर नहीं खुलेगी ब्रांच? देखिए पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- जिंदा हैं जैकी चैन, चाइनीज एक्टर की फेक डेथ न्यूज ने किया शॉक्ड; इंटरनेट पर पोस्ट वायरल – राष्ट्रवाणी
- साहिर लुधियानवी की नज्म से बना Guru Dutt का अमर गीत, मो. रफी ने दी आवाज; अकेलेपन को बयां करता है कालजयी गाना – राष्ट्रवाणी
- पीएम सूर्यघर योजना बनी तुषार पांडे के परिवार के लिए राहत का जरिया—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की महिला शिक्षक सुनीता यादव को नवाचार के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार – राष्ट्रवाणी
- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म : आरोपी सहायक शिक्षक की गिरफ्तार के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड, आदेश जारी – राष्ट्रवाणी
- How To Clean Ceramic Cooktop: क्या गंदा हो गया है ग्लास कुकटॉप? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं – राष्ट्रवाणी
