नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सॉफ्टवेयर क्षेत्र में भारत की प्रगति और अमेरिका व चीन से संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बुधवार को याद किया।

राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि लगभग 40 वर्ष पहले गांधी ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन से मुलाकात की थी, जिसके बाद भारत-अमेरिका संबंधों में बड़ा परिवर्तन आया था।

उन्होंने कहा, “यही वह यात्रा थी जिसके परिणामस्वरूप बेंगलुरु में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स के अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना हुई। यह वैश्विक स्तर पर भारत की सॉफ्टवेयर क्षमताओं के उदय में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। तीन साल बाद जीई ने भी इसकी स्थापना की। आज भारत में ऐसे कई केंद्र हैं जिन्हें वैश्विक क्षमता केंद्रों का नाम दिया गया है।

रमेश ने आगे कहा, “दिसंबर 1988 में राजीव गांधी की चीन की ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को पूरी तरह से बदल दिया। उनके और चीनी नेता देंग शियाओंिपग के तय किए गए रास्ते को चीन ने मई-जून 2020 में एकतरफा तरीके से नष्ट कर दिया। दुर्भाग्य की बात है कि 19 जून, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए चीन को क्लीन चिट दे दी।” राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version