मुंबई: हिंदी सिनेमा के मशहूर दिग्गज एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टिंग के अलावा, वह एक फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक भी थे. वह 2-3 हफ्ते से बीमार से चल रहे. कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है. मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में सुबह 11.30 बजे होगा. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. जिसके लिए एम्बुलेंस भी फूलों से सज चुकी है.

बता दें कि मनोज कुमार (Manoj Kumar) का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके घर पर ले जाया गया है. यहां कई लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए हैं. उनको साल 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित गया था, यही कारण है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं.

इससे पहले मनोज कुमार (Manoj Kumar) अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए कुणाल ने मीडिया को बताया, “हम 9 बजे अस्पताल से निकलेंगे. 10 बजे हम यहां अपने घर आएंगे. और 11 बजे हम दाह संस्कार के लिए पवन हंस जाएंगे.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version