गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार 23 सितंबर को गुवाहाटी के पास एक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि उनके परिवार की इच्छा थी कि जुबीन का अंतिम संस्कार गुवाहाटी या उसके आसपास किया जाए. इसे ध्यान में रखते हुए कैबिनेट बैठक में कमरकुची एनसी गांव में अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया.

उन्होंने बताया कि ऊपरी असम के जोरहाट शहर के लोगों की ओर से भी मांग उठी थी कि जुबीन का अंतिम संस्कार वहीं किया जाए. इस क्षेत्र में जुबीन ने अपने जीवन के शुरुआती कुछ पल बिताए थे. मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमने दोनों प्रस्तावों पर चर्चा की. जुबीन सरकार से संबंधित नहीं थे, इसलिए उनके परिवार की इच्छा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.” राज्य सरकार ने पहले 22 सितंबर तक तीन दिन का शोक घोषित किया था लेकिन जुबीन के अंतिम संस्कार की तारीख के मद्देनजर राजकीय शोक को एक और दिन के लिए बढ.ा दिया गया.

शर्मा ने बताया कि सिंगापुर सरकार ने गायक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है, जिसमें मृत्यु का कारण डूबना बताया गया है. उन्होंने कहा, ”सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने हमें मृत्यु प्रमाण पत्र भेजा है और हमने पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जल्द से जल्द भेजने का अनुरोध किया है.” जुबीन की शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के स्कूबा डाइविंग करने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version