राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे ग्रामीणों पर माफियाओं ने गोलीबारी की और लाठी-डंडों से हमलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक पार्षद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे शहर के मोहड़ वार्ड की है जब रेत माफिया द्वारा शिवनाथ नदी में अवैध उत्खनन किए जाने की सूचना मिलने पर कुछ ग्रामीण वहां इकट्ठा हुए. उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों ने खनन का विरोध किया तो माफियाओं ने उन पर गोली चला दी, लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर जाने के लिए रवाना हो गया. उन्होंने बताया कि घायल रौशन मंडावी (22), जितेन्द्र कुमार (33) और ओमप्रकाश साहू (55) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में पुलिस ने निर्दलीय पार्षद संजय रजक, जेसीबी ऑपरेटर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी मिली है कि आरोपी दो कार में सवार थे तथा इनकी संख्या आठ से नौ बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. गर्ग ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के दो खोल बरामद किए हैं और मौके पर खून के धब्बे भी मिले हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version