नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी राजनीतिक और कूटनीति विफलता छिपाने के लिए सिंदूर को ढाल बनाना चाहती है। पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने कुछ खबरों का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि भाजपा के लोग ‘आॅपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में घर-घर सिंदूर बांटने वाले हैं। रागिनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बेहद शर्म की बात है कि अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक विफलता को छिपाने के लिए मोदी सरकार मांग के सिंदूर को ढाल बनाना चाहती है।

सेना के पराक्रम और बहादुरी का श्रेय बटोरने के लिए मोदी सरकार और कितना नीचे गिरेगी?’’ उन्होंने दावा किया कि जब देश के हर जिले, हर नुक्कड़ पर ‘आॅपरेशन सिंदूर’ के बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर और सेना की वर्दी में स्वांग रचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन नहीं भरा, तो अब भाजपा ने घोषणा की है वह घर-घर जाकरसिंदूर बांटेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ंिसदूर पर सियासत का इससे घटिया उदाहरण देखने को नहीं मिल सकता। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किस मुंह से महिलाओं के बीच भाजपा-आरएसएस के लोग सिंदूर बांटेंगे, क्योंकि जिन आतंकियों ने महिलाओं का सुहाग उजाड़ा, वो तो अब तक मौत के घाट उतारे नहीं गए?

रागिनी ने कहा, ‘‘मैं देश की महिलाओं से कहना चाहती हूं, जब भी भाजपा-आरएसएस के लोग सिंदूर लेकर आएं, तो उनसे पूछना कि किसकी चूक से पहलगाम में इतनी महिलाओं की मांग सूनी हुई, इस चूक का जिम्मेदार कौन है, उसका इस्तीफा क्यों नहीं हुआ?’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘आॅपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को सूचना या चेतावनी देने के बाद हमें जो नुकसान हुआ, उसका जिम्म्मेदार कौन है और इस्तीफा कब लिया जाएगा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में सिंदूर का सौदा क्यों किया गया? भाषा हक

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version