मुंबई: भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अंजना कृष्णा के शैक्षणिक और जाति प्रमाणपत्रों पर सवाल उठाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने कृष्णा के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी शनिवार को वापस ले ली और माफी मांगी।

उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार ने करमाला की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी कृष्णा को हाल में फोन पर फटकार लगाई थी और उनसे अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने को कहा था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे पवार ने शुक्रवार को कहा कि वह हस्तक्षेप नहीं करना चाहते, बल्कि तनावपूर्ण स्थिति को कम करने का प्रयास कर रहे थे। मिटकरी ने ट्वीट किया कि उन्होंने यूपीएससी से अंजना कृष्णा के शैक्षणिक और जाति प्रमाणपत्रों के बारे में जानकारी मांगी है, जिसके आधार पर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

राकांपा (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने महिला पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए उनकी आलोचना की थी। मिटकरी ने शनिवार को कहा, ‘‘यह मेरी पार्टी का रुख नहीं है। यह मेरा निजी विचार था। मैं हमारे पुलिस बल और ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों का बहुत सम्मान करता हूं। मैं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के रुख से पूरी तरह सहमत हूं।’’ मिटकरी ने कहा कि वह सोलापुर की घटना के संबंध में किए गए ट्वीट वापस ले रहे हैं और माफी मांगते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version