नयी दिल्ली. ”रामायण” के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को अभिनेता रणबीर कपूर, यश व अभिनेत्री साई पल्लवी अभिनीत फिल्म की पहली झलक पेश की. पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म रामायण में रणबीर कपूर राम व यश रावण की भूमिका में हैं जबकि साई पल्लवी ने सीता की भूमिका निभाई है.

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ”रामायण” का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियो और डीएनईजी व यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से किया जा रहा है. विज्ञप्ति के अनुसार यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है और इसकी कहानी महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है. फिल्म का पहला भाग 2026 में दिवाली के दौरान दुनियाभर में रिलीज. किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में दिवाली के दौरान रिलीज. किया जाएगा. ‘रामायण’ में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण की भूमिका में हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version