राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना के बाद रामभक्तों की आस्था और भावनाओं के समर्थन में बिलासपुर से तीन दिवसीय ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’ आज से शुरू हुई। यह यात्रा बिलासपुर के हनुमान मंदिर से रतनपुर के महामाया मंदिर तक अलग-अलग चरणों मे चलेगी। पहले चरण की यात्रा नगोई के महामाया मंदिर में समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता विजय केशरवानी कर रहे हैं। आयोजकों ने छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल बताते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे “श्रद्धा का एक नारियल अपने भांचा श्रीराम के श्रीचरणों में” अर्पित करें। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से प्राप्त सभी नारियल अयोध्या धाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला के श्रीचरणों में समर्पित किए जाएंगे। यात्रा का प्रथम चरण 25 जुलाई को दोपहर तिलक नगर स्थित देवकीनंदन चौक के हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यह यात्रा मुक्तिधाम चौक, सरकंडा, गायत्री मंदिर चांटीडीह, रामायण चौक, रपटा चौक, अशोक विहार, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर होते हुए मोपका बस्ती में समाप्त होगी। दूसरे दिन 26 जुलाई को यात्रा सुबह 11 बजे महामाया मंदिर बिजौर से शुरू होकर बहतराई, सरकंडा, साइंस कॉलेज, देवनंदन नगर, रामा ग्रीन सिटी, ड्रीम सिटी और खमतराई होते हुए बगदाई मंदिर में संपन्न होगी। तीसरे दिन 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे यात्रा कोनी से प्रारंभ होकर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिरकोना, महामाया मंदिर नगोई होते हुए ग्राम बैमा में प्रथम चरण संपन्न होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version