राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर ओडिशा के भुवनेश्वर में एलीट स्लिंगशाट फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित पहले नेशनल स्लिंगशाट चैंपियनशिप-2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। कभी जंगलों और खेतों तक सीमित रहा आदिवासी समुदाय का पारंपरिक खेल गुलेल (स्लिंगशाट) अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर पदक अपने नाम किए। नागेश साहू (10 वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी तरह श्रेयश बिसेन (12 वर्ष) ने द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल), राम बाई नागदौने पाटिल (43 वर्ष) ने द्वितीय स्थान (सीनियर वर्ग) सिल्वर मेडल, शिवांश पाटिल (सात वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रान्ज मेडल अपने नाम किया है। छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व प्रभारी चंदन टोप्पो, टेक्निकल आफिसर बनित टोप्पो, मैनेजर लरंग साय बेक और महिला विंग प्रभारी डामेश साहू ने किया। – एलीट गुलेल एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर यह ऐतिहासिक जीत पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। प्रदेश के इन खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2026 में स्पेन में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप के लिए हुआ है, जहां वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version