रायगढ़. छत्तीसग­ढ़ के रायग­ढ़ जिले में बुधवार सुबह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक हेड कांस्टेबल की उसके सहयोगी ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घटना सुबह लगभग चार बजे रायग­ढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ चौकी पर हुई.

थानाधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल केएस लादेर ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद अपनी र्सिवस पिस्तौल से हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा (45) पर चार बार गोली चलाई, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के तुरंत बाद, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पिस्तौल जब्त कर ली. घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया और शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version