रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय एक छात्रा प्रिंसी कुमारी ने छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी शनिवार की रात को तब मिली जब छात्रा के परिजनों को लगातार मोबाइल फोन पर कॉल करने के बावजूद कोई जबाब नहीं मिला और उन्होंने वार्डन से बात की. वार्डन को जब कमरा भीतर से बंद मिला तब उन्होंने खिड़की से छात्रा को पंखे से लटकते देखा. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. बाद में पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर पंचनामा की कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजा.

उन्होंने बताया कि छात्रा जमशेदपुर (झारखंड) की थी. वह जिले के पूंजीपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के जेआईटी हास्टल में रहकर बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया है जिसमें लिखा है ”सॉरी मम्मी पापा, आप लोगों की इच्छा के अनुरूप मैं नहीं कर पाई और बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी.” उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version