रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक मकान से मां और उसके दो बच्चों का शव बरामद किया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कीदागांव के एक मकान में पुलिस ने शुकांति साहू (35), उसका बेटा युगल साहू (12) और बेटी प्राची साहू (नौ) का शव बरामद किया है.

छाल थाने के प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आज दोपहर लगभग तीन बजे कीदागांव के सरपंच ने एक बंद मकान से दुर्गंध आने की सूचना दी जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा. भारद्वाज ने बताया कि पुलिस दल ने जब मकान का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो वहां शुकांति और उसके दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े दिखे. पुलिस को आशंका है कि तीनों की मौत तीन-चार दिनों पहले हुई है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुकांति का पति महेन्द्र साहू (38) मजदूर है और वह सोमवार सुबह मजदूरी करने के लिए तराईमाल गांव गया था और घटना की जानकारी मिलने पर वापस गांव लौटा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और शुरुआती जांच में चोरी या हत्या की जानकारी नहीं मिली है. अधिकारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version