रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में मंगलवार रात हाथियों के हमले में सत्यम रावत (तीन), संतरा बाई राठिया (46) और पुरुषोत्तम खड़िया (48) की मौत हो गई.

धरमजयगढ़ क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बीती रात दो अलग अलग गांव में मादा हाथी और उसके दंतैल शावक ने हमला किया जिससे तीनों की मौत हुई. उपाध्याय ने बताया कि मादा हाथी और उसके शावक ने पहले कुछ कच्चे मकानों में तोड़फोड़ की. बाद में अंगीकेला क्षेत्र के गोसाईडीह गांव में हाथी ने बालक सत्यम रावत को पटक पटक कर मार डाला.

उन्होंने बताया कि इसके बाद हाथियों ने मोहनपुर गांव में हमला किया और संतरा बाई और पुरुषोत्तम खड़िया को भी मार डाला.
अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए लैलूंगा अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्कालीन आर्थिक सहायता दी  गई है. उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा ग्रामीणों को जंगल के भीतर जाने से मना किया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version