रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह धरमजयगढ़-कापू मार्ग पर स्थित चाल्हा मोड़ के पास हुई जब तेज रफ्तार कार ने पहले मैनपाट निवासी मोटरसाइकिल सवार अमित किण्डो (35) और सारंगढ़ निवासी फकीरचंद पटेल (40) को टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं, कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला ललिता को कुचल दिया. धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ध्रुव ने बताया कि घटना के बाद कार चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने कार जब्त कर ली है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version