रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके में 24 नवंबर को एक भयावह घटना घटी, जिसमें एक लिफ्ट बेकाबू होकर सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस घटना में दो महिलाएं घायल हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि 24 नवंबर को लिफ्ट में दो महिलाएं ऊपर की ओर जा रही थीं। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का पहला गेट खोला, लिफ्ट अचानक बेकाबू हो गई और तेजी से नीचे की ओर गिरने लगी। यह लिफ्ट गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि लिफ्ट सही तरीके से संचालित नहीं होती या समय रहते इसकी जांच नहीं होती, तो इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की आवश्यकता को भी उजागर किया है। आसपास के लोग और नागरिक यह जानना चाहते हैं कि क्या लिफ्ट का नियमित रख-रखाव किया जा रहा था और संबंधित बिल्डिंग प्रबंधन इस मामले में किन सुरक्षा उपायों को लागू करता है।

हालांकि, इस घटना की जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जब तक घटना की आधिकारिक रिपोर्ट नहीं प्राप्त करते, तब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकते।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version