रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर हवाई अड्डे पर बुधवार शाम बिजली गिरने से विमान नेविगेशन सिस्टम के क्षतिग्रस्त होने की घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम को डीवीओआर (डॉपलर वीएचएफ ओमनीडायरेक्शनल रेंज) सिस्टम के क्षतिग्रस्त होने के कारण इंडिगो की कम से कम पांच उड़ानों को पास के विभिन्न हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया. उन्होंने बताया कि बुधवार शाम लगभग छह बजे रायपुर हवाई अड्डे पर बिजली गिरने के कारण नेविगेशनल सुविधा डीवीओआर अनुपयोगी हो गई, जिसके बाद कुछ उड़ानों का मार्ग परिर्वितत कर दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि सीएनएस (संचार नेविगेशन और निगरानी) के प्रशिक्षित दल और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, रायपुर के सभी अनुभागों के अथक प्रयासों के बाद, बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे डीवीओआर सुविधा बहाल कर दी गई. उन्होंने बताया कि सभी उड़ान संचालन आज दोपहर दो बजे से फिर से शुरू कर दिए गए. अधिकारियों ने बताया कि डीवीओआर एक जमीनी रेडियो नेविगेशन प्रणाली है जो विमानों को गंतव्य के सापेक्ष उनकी स्थिति और दिशा निर्धारित करने में मदद करती है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version