रायपुर. रायपुर रेंज अंतर्गत वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया के तहत ज़िला बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रेल आरक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी चंदखुरी एवं एसएएफ पुलिस मुख्यालय रायपुर में आरक्षक (GD) पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूचियाँ जारी कर दी गई हैं.

शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन के उपरांत प्राप्त अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की रोल नंबरवार सूची छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर अपलोड की गई है.

व्यापमं वेबसाइट पर अनिवार्य पंजीयन आवश्यक

लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की वेबसाइट पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा. पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है. व्यापमं की वेबसाइट पर पंजीयन नहीं कराने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे. अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे शीघ्रता से वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि वे आगामी चरणों में भाग ले सकें.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version