राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के सबसे पुराने और व्यस्ततम गोलबाजार में सुरक्षा को ताक पर रखकर पटाखों का अवैध और खतरनाक कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। तंग गलियों और घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सजी दुकानों के कारण पूरा बाजार इस समय बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है।
सार्वजनिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों और प्रशासनिक-पुलिस संयुक्त टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। डॉ. गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर गोल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश राम नगर में रिहायशी मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।
पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिव शक्ति पटाखा दुकान के ऊपर बने कमरे पर छापा मारा।

