राष्ट्रवाणी: रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के लिए अनोखी पहल की गई है. जेल प्रशासन ने शनिवार को प्रदेश के पहले महिला खुली जेल (OCI) का शुभारंभ किया. जहां महिला बंदियों को दिन में विभिन्न कार्यों के लिए जेल से बाहर आएंगी. मंदिर के पास स्थित परिसर में रोजगार के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे. जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने रायपुर सेंट्रल जेल में आज प्रदेश की पहली महिला खुली जेल का शुभारंभ किया. इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा और जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल (वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन – OCI) खोला गया है. इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनयां रहेंगी. ये महिला बंदी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी, जबकि शाम को वापस लॉकअप में आ जाएंगी. जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा. उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे.
Trending
- अंताल्या में COP31: जलवायु प्रतिबद्धताओं से कार्यान्वयन तक – भारतीय PSU
- बीसीसीएल ने गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 31वीं वर्षगांठ मनाई, 64 शहीद कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी – भारतीय पीएसयू
- जी किशन रेड्डी भारतीय सार्वजनिक उपक्रम कोलकाता में कोल इंडिया परिचालन की समीक्षा करेंगे
- Raipur Triple Murder: राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, एक साथ तीन लोगों की हत्या से दहला पूरा शहर, जानें आरोपी ने किस वजह से दिया वारदात को अंजाम – राष्ट्रवाणी
- अब पढ़ाई होगी और आसान! गूगल Chrome में आए 3 नए एआई फीचर्स, ओपन टैब से तैयार होगा टेस्ट, ऑडियो-वीडियो भी करेगा एनालाइज – राष्ट्रवाणी
- Truecaller पर अब दिखेगा LinkedIn का जॉब टाइटल और कंपनी, आया नया कॉलिंग कार्ड फीचर – राष्ट्रवाणी
- कांडला में लगेगा ₹2300 करोड़ का पहला E-Methanol प्लांट, समुद्री जहाजों को मिलेगा ‘देसी’ ग्रीन फ्यूल – राष्ट्रवाणी
- CG Weather: रायपुर से लेकर बिलासपुर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अन्य जिलों में वज्रपात और मध्यम वर्षा की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
