राष्ट्रवाणी 01 अप्रैल 2026। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) का स्थान परिवर्तन किया जा रहा है। अब तक पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में संचालित यह केंद्र नए पते पर शिफ्ट होगा।

कहां होगा नया केंद्र?

पासपोर्ट सेवा केंद्र को अब वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर (पिन कोड: 492001) में स्थानांतरित किया जा रहा है।

कब से शुरू होगी सेवाएं?

नए पते पर पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।

आवेदकों के लिए जरूरी सूचना

जिन आवेदकों की अपॉइंटमेंट 6 अप्रैल 2026 या उसके बाद की निर्धारित है, उन्हें अपने आवेदन रसीद में दिए गए समय और तिथि के अनुसार नए पते (वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा) पर ही उपस्थित होना होगा।
पासपोर्ट कार्यालय ने सभी आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित तिथि पर सही स्थान पर पहुंचें।
यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, रायपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version