राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रैक्टर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आरक्षक कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद की मौत हो गई, जबकि गोपी साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल गोपी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 9:10 बजे चैती तालाब के पास सारागांव और बरौंडा के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार, ग्राम तर्रा निवासी आरक्षक कमलेश वर्मा अपने गांव के ही रुपेश निषाद और गोपी साहू के साथ शुक्रवार को रायपुर घूमने गया था। रात में तीनों कार से वापस खरोरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरौंडा के पास खरोरा की ओर से आ रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कमलेश और रुपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। आरक्षक कमलेश वर्मा पहले तिल्दा थाने में पदस्थ था।

कुछ दिन पहले ही उसका स्थानांतरण सिलतरा थाने में हुआ था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार से वह छुट्टी पर था। शुक्रवार को वह अपने गांव के दोस्तों के साथ घूमने निकला था।

रायपुर से लौटते समय बरौंडा के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कमलेश की मौत से उसके गांव में शोक का माहौल है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version