राष्ट्रवाणी: Redmi अपने अपकमिंग Turbo 6 मैक्स स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। Redmi के नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा। Redmi Turbo 6 मैक्स के संभावित स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक।
MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की उम्मीद। फोन में 10000mAh की दमदार बैटरी होगी। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Xiaomi ने चीन में Xiaomi 18 प्रो मैक्स, Xiaomi 18 प्रो, Redmi K100 प्रो मैक्स, और Redmi K100 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी साल के अंत में Xiaomi 18 और Redmi K100 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही Redmi अपने अपकमिंग Turbo 6 लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
इस अपकमिंग फोन के कुछ-कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। टिपस्टर Digital Chat Station ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि Redmi के नेक्स्ट जेनरेशन मिड रेंज परफॉर्मेंस फोकस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा। हालांकि, पोस्ट में अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया गया है।
उम्मीद है कि यह Redmi Turbo 6 सीरीज का फोन हो सकता है। टिपस्टर ने बताया है कि फोन में बड़ी डिस्प्ले और 10000mAh की बैटरी मिल सकती है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें बताया गया था Redmi Turbo 6 मैक्स को 10,000mAh की बैटरी मिलती है।
संभव है नई जानकारी मैक्स वेरिएंट के बारे में हो सकता है। फिलहाल डिस्प्ले साइट के बारे में जानकारी नहीं है। संभव है कि इन फोन में 6.9-इंच या 7-इंच का पैनल हो सकता है।
DCS ने यह भी बताया है कि इस फोन को MediaTek के 3nm Dimensity 9600M चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के चिपसेट की स्पेसिफिकेशन डिटेल सामने नहीं आई हैं। Redmi Turbo 6 सीरीज के तहत स्टैंडर्ड Turbo 6 और पावरफुल Turbo 6 मैक्स हो सकता है।
कंपनी के अपकमिंग Turbo 6 मैक्स स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन को ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें हॉरिजेंटल कैमरा अरेंजमेंट मिल सकता है। इससे पहले अपकमिंग Turbo 6 मैक्स स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई थी।
फोन में 7-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 2K हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 3nm Dimensity 9-सीरीज चिप, मेटल मिडिल फ्रेम, IP68/IP69-रेटिंग प्रोटेक्शन और अल्ट्रा-सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

