राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से निष्कासित नेताओं की फिर से घर वापसी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पार्टी ने आज 20 निष्कासित नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश भी जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों के निष्कासित कांग्रेस नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। इनमें रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिले के नेता शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश में शामिल नेताओं में आनंद कुकरेजा (रायपुर), विनय चोपड़ा (मुंगेली), पूनम पाण्डेय (रायपुर), विशाल रजानी (रायपुर), गोरेलाल सिन्हा (गरियाबंद), राघोवा महाड़िक (गरियाबंद), भविष्य प्रधान (गरियाबंद), ऋतिक सिन्हा (गरियाबंद), भानुप्रताप साहू (गरियाबंद), सुशील सोनी (गरियाबंद), सगीर खान (कोंडागांव), सिद्धार्थ डोंगरे (राजनांदगांव), राजेश गुप्ता (राजनांदगांव), जितेश सिमनकर (राजनांदगांव), सुनीता सिन्हा (राजनांदगांव), सकूर चौहान (राजनांदगांव), आशीष सोनकर (राजनांदगांव), शशांक डोंगरे (राजनांदगांव), श्यामबती सिन्हा (राजनांदगांव) और अंजू बंजारे (राजनांदगांव) के नाम शामिल हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version