राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मानव मंदिर सहित चार स्थानों पर लाखो की चोरी होने से शहर में हड़कंप मच गया है। चोरों ने 8 लाख नगदी सहित बाइक व अन्य सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

शहर के रिहायशी इलाके में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की पेट्रोलिंग और गश्त पर ही सवाल खड़े कर दिए है। कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बीती राज चोरों ने शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले मानव मंदिर चौक स्थित गणेश मेडिकल में घुसकर लगभग 7 लाख रुपए की चोरी की है। नरेश वॉच में भी चोरों ने धावा बोला और वहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

बीती रात चोरों ने मोहारा रोड स्थित डायमंड सिटी में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है और एक मकान से उन्होंने नकदी रकम तथा अन्य सामान की चोरी की। वहीं दूसरे मकान से उन्होंने घर के सामने खड़ी बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version