नयी दिल्ली. अभिनेता-निर्देशक रजत कपूर ने रंगमंच के कलाकारों चाहें नवोदित हों या अनुभवी, सभी की रंगमंच के प्रति अटूट समर्पण के लिए सराहना की. अपने नए नाटक ”करमजले ब्रदर्स” के प्रीमियर का इंतजार करते हुए यहां ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में आगामी छठे दिल्ली थिएटर फेस्टिवल (डीटीएफ) के दौरान रजत कपूर ने बताया कि आखिर क्या चीज अभिनेताओं को रंगमंच के लिए बेहद लगन से मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है. ”करमजले ब्रदर्स” रूसी साहित्यत्यकार फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की के अंतिम उपन्यास ‘द ब्रदर्स करमाज़ोव’ का हिंदी रूपांतरण है.

उन्होंने कहा, ह्लफिल्मों में अभिनय के विपरीत यह बहुत मेहनत भरा काम है. तो फिर आप यह क्यों करते हैं? यह न पैसों के लिए है, न शोहरत के लिए. यह तो वास्तव में कला के प्रति प्रेम है, या फिर उन 90 मिनटों तक मंच पर रहने के रोमांच के लिए है. इस पेशे में एक तरह की पवित्रता है.ह्व फिल्म और रंगमंच दोनों में लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में सफलता हासिल करने वाले कपूर ने कहा, ” अभ्यास (रिहर्सल) व तलाश के मामले में यह काम मेहनत भरा है, क्योंकि हर दिन अभ्यास में आप कुछ नया तलाश रहे होते हैं. कभी यह पाठ (टेक्स्ट) होता है, और अगर आप मेरे साथ काम कर रहे हैं, तो आपको पता भी नहीं होता कि टेक्स्ट क्या है – इसलिए आप उसे बिल्कुल नई तरह से तलाशते हैं. मुझे पता है कि यह अभिनेताओं के लिए बहुत तनावपूर्ण होता है. और फिर भी वे इसे करते हैं, जो वास्तव में अद्भुत है. मैं उनका सम्मान करता हूं.” खुद को “थिएटर का दीवाना” बताते हुए 64 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इसमें “कुछ नशा” है और वह इसके चक्कर में पड़ते रहते हैं. उन्होंने कहा, “इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version