Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Rohit-Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट-रोहित की वापसी, लेकिन क्या फैंस उन्हें लाइव देख पाएंगे? पूरी जानकारी
Sports

Rohit-Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट-रोहित की वापसी, लेकिन क्या फैंस उन्हें लाइव देख पाएंगे? पूरी जानकारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Rohit-Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट-रोहित की वापसी, लेकिन क्या फैंस उन्हें लाइव देख पाएंगे? पूरी जानकारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rohit-Kohli: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आ रहे हैं। बुधवार, 24 दिसंबर को ये दोनों दिग्गज विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं। यह टूर्नामेंट भारत की प्रमुख 50 ओवर की घरेलू प्रतियोगिता मानी जाती है। विराट कोहली दिल्ली टीम से खेल रहे हैं, जबकि रोहित मुंबई टीम में शामिल हैं। दिल्ली का मुकाबला आंध्र प्रदेश से जारी है, जबकि मुंबई का सामना सिक्किम से है। आंध्र प्रदेश के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जबकि मुंबई के खिलाफ सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

घरेलू क्रिकेट में क्यों लौटे विराट-रोहित?
बीसीसीआई ने इस सीजन से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों के लिए कम से कम दो घरेलू मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसी नियम के तहत विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट का रुख कर रहे हैं। आमतौर पर इंटरनेशनल मैचों में महंगे टिकट के कारण कई फैंस स्टेडियम नहीं जा पाते, ऐसे में घरेलू क्रिकेट में इन सितारों को खेलते देखना एक दुर्लभ मौका है।

दिल्ली के लिए खेल रहे कोहली पर नजरें
विराट कोहली दिल्ली की ओर से खेल रहे हैं और टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं। दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच यह मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। यह मैच पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन अंतिम समय में वेन्यू बदल दिया गया।

मुंबई के लिए खेल रहे रोहित शर्मा
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मुंबई की जर्सी में नजर आ रहे हैं। इस मुकाबले में मुंबई की कप्तानी शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं। मुंबई और सिक्किम के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
दिल्ली (प्लेइंग इलेवन) vs आंध्र प्रदेश: अर्पित राणा, प्रियंश आर्या, विराट कोहली, नीतीश राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, सिमरजीत सिंह, हर्ष त्यागी, ईशांत शर्मा, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी।

मुंबई (प्लेइंग इलेवन) vs सिक्किम: रोहित शर्मा, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, मुशीर खान, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर (कप्तान), तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डी’सूजा।
बदली हुई परिस्थितियां बनेंगी चुनौती

विराट और रोहित दोनों हाल ही में वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं और उसी लय को घरेलू क्रिकेट में भी जारी रखना चाहेंगे। हालांकि, घरेलू मैचों की टाइमिंग उनके लिए थोड़ी अलग होगी। विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले सुबह 9:30 बजे शुरू होते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय मैच आमतौर पर दोपहर 1:30 बजे से खेले जाते हैं। इससे खासतौर पर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।

क्या विराट और रोहित का मैच लाइव दिखेगा?
यह सवाल फैंस के मन में सबसे ज्यादा है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क विजय हजारे ट्रॉफी के केवल चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण करेगा। जिन मैचों का टीवी पर प्रसारण होगा, उनकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। हालांकि 24 दिसंबर को केवल दो मुकाबले- पुदुचेरी बनाम तमिलनाडु और हैदराबाद बनाम उत्तर प्रदेश, टीवी पर दिखाए जाएंगे। दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश और मुंबई बनाम सिक्किम के मैच का न तो टीवी प्रसारण होगा और न ही लाइव स्ट्रीमिंग।

फैंस कैसे फॉलो करें मैच?
भले ही लाइव प्रसारण न हो, लेकिन फैंस बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्कोर और मैच अपडेट्स देख सकते हैं। साथ ही अमर उजाला पर दोनों मैचों से जुड़े लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभूख हड़ताल कर रहे फलस्तीन समर्थकों के समर्थन के दौरान ग्रेटा थनबर्ग लंदन में गिरफ्तार
Next Article ‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा 2’ का तोड़ा रिकाॅर्ड, जानिए नेटफ्लिक्स ने कितने करोड़ में खरीदी रणवीर सिंह की फिल्म
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.