Rohit Sharma: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर वापसी के लिए बेताब हैं। गुरुवार को हिटमैन ने सोशल मीडिया पर नेट्स का वीडियो साझा किया, जिसमें वह जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे हैं। बता दें कि, दाएं हाथ के बल्लेबाज अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। उनके साथ विराट कोहली की भी मैदान पर वापसी होगी।

‘मैं आ रहा हूं’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी के लिए रोहित शर्मा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हिटमैन के वनडे से संन्यास को लेकर दावा किया गया था, जिन्हें अब रोहित ने खारिज कर दिया है। उन्होंने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, इसमें उन्हें कहते सुना गया, ‘मैं फिर से आ रहा हूं। यहां मुझे अच्छा लग रहा है।’ बता दें कि, भारतीय वनडे टीम के मौजूदा कप्तान ने इस साल टेस्ट क्रिकेट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 212 का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। अब उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। उनकी वापसी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रोहित आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते आए थे नजर
रोहित की वापसी अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से हो सकती है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया था। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन बनाए थे। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version